• भारत ने दर्ज की कवरेज में बढ़त 25 अप्रैल: भारत ने भी वर्ष 2018 में टीकाकरण कवरेज में बढ़त दर्ज की है. यूनिसेफ द्वारा शनिवार को साउथ एशिया के देशों में टीकाकारण की स्थिति को लेकर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने बीसीजी में 92%, डीटीपी के पहले डोज में भी 92%, डीटीपी के तीनों डोज में 89%, पोलियो के तीनों डोज में 89%, एमसीवी के पहले डोज में 90%, एमसीवी के दूसरे डोज में 80% एवं हेपेटाइटिस-बी3 में 89% की कवरेज दर्ज की है. टीके बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं और इनमें रोग प्रतोरोधक क्षमता को बढाते हैं. रिपोर्ट के माध्यम से साउथ एशिया के देशों में बीसीजी(टीबी का टीका), डीटीपी(डीपथिरिया, परट्युसिस एवं टेटनस), हेपेटाइटिस बी, पोलियो, एमसीवी(मीजिल्स का टीका), रोटावायरस(डायरिया) आदि टीकों के कवरेज को लेकर आंकड़े दिए गए हैं. यदि डीटीपी3(डीपथिरिया, परट्युसिस एवं टेटनस के तीनों टीके) के कवरेज की बात की जाए तो साउथ एशिया ने कामयाबी हासिल की है. वर्ष 2018 में साउथ एशिया ने डीटीपी3 में 87% कवरेज किया, जबकि इसका वैश्विक कवरेज 86% ही था. साउथ एशिया में ये देश हैं शामिल: भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, भुटान एवं बांग्लादेश साउथ एशिया के देशों में शामिल हैं. पडोसी देश पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान की स्थिति चिंताजनक: यूनिसेफ ने जारी रिपोर्ट में बताया है कि डीटीपी के तीनों डोज में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में सबसे कम कवरेज है एवं इन दोनों देशों में डीटीपी के तीनों डोज नहीं लेने वाले शिशुओं की संख्या सर्वाधिक है. यद्यपि भारत में भी वर्ष 2018 में 25 लाख शिशु ऐसे बच गए, जिन्हें डीटीपी का तीनों डोज नहीं मिल सका. इन्हें भी जानें: • साउथ एशिया के देशों के 3.39 करोड़ जीवित शिशुओं में वर्ष 2018 में 40.50 लाख शिशु डीटीपी के टीके से वंचित रह गए • साउथ एशिया के 8 देशों में 4 देश डीटीपी के तीनों डोज के 90% लक्ष्य को पिछले तीन सालों से हासिल नहीं कर सके • वर्ष 2018 में साउथ एशिया के देशों ने एमसीवी के पहले डोज में 87% कवरेज दर्ज की. जबकि इसी वर्ष इसकी वैश्विक कवरेज 95% थी. टीकाकारण कवरेज को बढ़ाने के लिए यूनिसेफ ने 9 क्षेत्रों पर ध्यान देने पर दिया बल: • टीकाकरण करने वाले कर्मी एवं मैनेजर की बेहतर स्किल • बेहतर रणनीतिक एवं क्रियान्वयन योजना • टीकाकरण को लेकर गठित राष्ट्रीय टीम • अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचने की रणनीति • आधुनिक वैक्सीन सप्लाई चेन को लागू करना • प्रत्येक व्यक्ति की टीकाकरण स्थिति को जानने के लिए सटीक इनफार्मेशन प्रणाली • लाइफ कोर्स वैक्सीनेशन के तहत विस्तृत नियमित टीकाकरण अनुसूची • बेहतर सामुदायिक सहयोग • पर्याप्त ऑपरेशनल लेवल फंडिंग ताकि टीकाकरण कार्यक्रम को लंबे समय तक चलाया जा सके.
जिला में कोरोना के चपेट में आने वाले संक्रमित आके संख्या में इन दिनों काफी जापा हुआ है कि जिला वासियों के लिए बहुत बड़े खतरे का संकेत है दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए करुणा शंकर मिता के आंकड़ा को देखते हुए प्रशासनिक पदाधिकारी सख्त हो गए हैं जिसके तहत शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार एवं अनुमंडल अतिरिक्त पदाधिकारी वसीम अकरम के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी भीड़भाड़ वाले इलाके संग्रामपुर मुख्य बाजार का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को हिदायत दिया गया कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए दुकानदार ग्राहकों को सामान दे और ग्राहक भी दुकान के आगे बनाए गए रिंग में रहकर ही खरीदारी करें अनावश्यक बजाएं के प्रति सतर्क रहें सुरक्षित रहें की लड़ाई में प्रशासन का साथ दें उन्होंने बताया कि चाहे किराना दुकान हो चाहे फल का दुकान सभी दुकानदार अपनी दुकानों के दरवाजे के अंदर रहे किसी भी दुकानदार की शिकायत मिलेगी तो पुलिस उनके ऊपर कार्रवाई करेगी उन्होंने कहा कि गांव के छोटे छोटे दुकानदारों को सामान दीजिए जिससे गांव के ग्राहकों को हर छोटे-मोटे सामान की खरीदारी के लिए बाजार नहीं आना पड़े उन्होंने गांव में बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को बांस के माध्यम से पूछताछ के बाद आवश्यक सामान लेने वाले लोगों को बाजार में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी मोटरसाइकिल वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाई जाए में रह रहे लोगों से वृक्षारोपण किया गया वहीं मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कुमार रवि ने आर्य समाज रोड आसपास सैनिटाइज नहीं होने की शिकायत मोबाइल वाणी के जरिए जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने को लेकर मोबाइल वाणी के समस्त टीम को व जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है। सुनें रवि की जुवानी...
मारवाड़ी धर्मशाला में लगाया कोरोना जाँच शिविर।
जमालपुर में बढ़ते कोरोना मरीज को लेकर बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार को बार-बार अपडेट कराया जा रहा है एवं स्वास्थ्य सचिव से बार-बार जानकारी ली जा रही है। लॉग डाउन का पालन अक्षरशः करने को कहा जा रहा है एवं बीमारी दूर करने को लेकर गाइड लाईन दी जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य सचिव भी जिले के आला पदाधिकारी से बार-बार अपडेट ले रहे हैं एवं जानकारी साझा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जमालपुर में बिना लक्षण वाले मरीज के पाए जाने से प्रशासन की नींद उड़ गई है और परेशान दिख रहे हैं। अब इस पर किस प्रकार से काबू पाया जाय। डॉक्टर भी मंथन कर रहे हैं। विदित हो कि दिल्ली में भी ऐसे अनेकों के मामले सामने आए हैं। जो बिना लक्षण के कोरोना पॉजिटिव मरीज बताए गए हैं। जिससे दिल्ली सरकार का भी सिरदर्द बन गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ,पंचायती राज जिला अध्यक्ष मनीष कुमार एवं प्रदेश सचिव दिनेश यादव,ग्रामीण बुलन्द सुभानी,सुबोध कुमार,रविश कुमार,मो सहाबउद्दीन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा की मुंगेर के जमालपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है इस कारण उससे संक्रमित मरीजों को रखने हेतु हाजीसुभान स्थित जे एन एम प्रशिक्षण संस्थान, डायट पुरबसराय एवं डी ए भी पब्लिक स्कूल में अस्थायी कोरंटाईन सेन्टर बनाया गया है जिसके कारण इस संस्था में सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मरीज रह रहे है साथ ही साथ इसके कारण प्रति दिन संक्रमित मरीजों को लेकर दर्जनोंवार एम्बुलेंस एवं उससे जुड़े कर्मी का आना जाना लगा रहता है इस देखते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इन सभी संस्था के आसपास जैसे हाजीसुभान,मिनतनगर गायत्रीनगर, पुरबसराय के लोगों में संक्रमण होने का डर बन गया है । इसको लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया है की इन मोहल्ले में समय समय पर सेनेटाईजेशन का काम एवं विलिचिंग का छिडकाव कराया जाए ताकि इस महामारी को बढ़ाने से रोका जा सके और लोगों के मन के डर खत्म किया जा सके ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लगातार सोशल मीडिया पर अपनी कंटेंट पोस्ट कर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता आखिरकार कोरोना महामारी को लेकर जारी एडवाइजरी आईटी एक्ट के तहत बुने जाल में फंस ही गये और फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल साइट फेसबुक पर विवादित पोस्ट को लेकर सदर एसडीओ ने भी कांग्रेस नेता साईं को कई बार हिदायतें दी थी। मगर बाज नहीं आऐं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
किसान श्री से सम्मानित रामनिवास सिंग ने गंगटे थाना प्रभारी को सम्मानित किया
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटी मुरारी गांव में पुरानी रंजिस को लेकर दो लोगों में जमकर हुई मारपीट जिसमें की छोटी मुरारी निवासी अनिल कुमार सिंह जख्मी हो गया जख्मी का इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मूँगेर रेफर कर दिया मारपीट के घटना में 8 लोगों के नामजद आरोपी बनाया है उन्होंने बताया कि दबंगों के द्वारा गांव में दहशत फैलाने के लिए कुछ दबंग लोग फायरिंग भी किए इस मामले में खड़कपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया लेकिन पुलिस को कोई खोखा बरामद नहीं हुआ पुलिस गोली की घटना से इनकार कर रही है इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी के द्वारा आवेदन दिया गया है 8 लोगों को नामजद बनाया गया है गोली का खोखा कहीं बरामद नहीं हुआ इसलिए गोली की घटना से पुलिस इनकार कर रही है
