राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू ,पंचायती राज जिला अध्यक्ष मनीष कुमार एवं प्रदेश सचिव दिनेश यादव,ग्रामीण बुलन्द सुभानी,सुबोध कुमार,रविश कुमार,मो सहाबउद्दीन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा की मुंगेर के जमालपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है इस कारण उससे संक्रमित मरीजों को रखने हेतु हाजीसुभान स्थित जे एन एम प्रशिक्षण संस्थान, डायट पुरबसराय एवं डी ए भी पब्लिक स्कूल में अस्थायी कोरंटाईन सेन्टर बनाया गया है जिसके कारण इस संस्था में सैकड़ों की संख्या में संक्रमित मरीज रह रहे है साथ ही साथ इसके कारण प्रति दिन संक्रमित मरीजों को लेकर दर्जनोंवार एम्बुलेंस एवं उससे जुड़े कर्मी का आना जाना लगा रहता है इस देखते हुए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इन सभी संस्था के आसपास जैसे हाजीसुभान,मिनतनगर गायत्रीनगर, पुरबसराय के लोगों में संक्रमण होने का डर बन गया है । इसको लेकर जिला प्रशासन से आग्रह किया है की इन मोहल्ले में समय समय पर सेनेटाईजेशन का काम एवं विलिचिंग का छिडकाव कराया जाए ताकि इस महामारी को बढ़ाने से रोका जा सके और लोगों के मन के डर खत्म किया जा सके ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।