जमालपुर में बढ़ते कोरोना मरीज को लेकर बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार को बार-बार अपडेट कराया जा रहा है एवं स्वास्थ्य सचिव से बार-बार जानकारी ली जा रही है। लॉग डाउन का पालन अक्षरशः करने को कहा जा रहा है एवं बीमारी दूर करने को लेकर गाइड लाईन दी जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य सचिव भी जिले के आला पदाधिकारी से बार-बार अपडेट ले रहे हैं एवं जानकारी साझा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जमालपुर में बिना लक्षण वाले मरीज के पाए जाने से प्रशासन की नींद उड़ गई है और परेशान दिख रहे हैं। अब इस पर किस प्रकार से काबू पाया जाय। डॉक्टर भी मंथन कर रहे हैं। विदित हो कि दिल्ली में भी ऐसे अनेकों के मामले सामने आए हैं। जो बिना लक्षण के कोरोना पॉजिटिव मरीज बताए गए हैं। जिससे दिल्ली सरकार का भी सिरदर्द बन गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।