नई शिक्षा नीति लागू को लेकर केंद्र बना रही है योजना।

छात्रों को राह से भटका दिया है शिक्षक की हड़ताल और लॉक डाउन ने। टिक टॉक वीडियो और गेम में भिड़े बच्चे, देश में टॉप आते रहे हैं बिहारी छात्र। मुंगेर से गंगा रजक की खास रिपोर्ट। मुंगेर। लॉक डाउन को लेकर राज्य के विद्यालय को बंद कर दिए जाने के बाद शहर व ग्राम के छात्रों में इसका काफी दुष्प्रभाव पड़ा है। जिससे समाज का हर तबका परेशान है । छात्रों का जो समय विद्यालय में पढ़ने में लगता था। अब वह समय टिक टॉक वीडियो बनाने ऑनलाइन गेम खेलने में टी बी पर कार्टून देखने में जा रहा है। यह शहरी बच्चों का आलम है। वही ग्राम एवं सुदूर क्षेत्र में छात्र व बच्चे गुल्ली डंडा, लूडो, गुल्ली, कैरम बोर्ड शैतानी खेल खेल रहे हैं। यह दुष्प्रभाव बच्चों में घर कर गया है। और मना करने पर चिड़चिड़ा जैसा व्यवहार अभिभावक से कर रहे हैं। जिससे अभिभावक वर्ग खासे परेशान है। बहुत ऐसे अभिभावक हैं। जो बच्चों को इसलिए स्कूल भेजते हैं जिससे 6 से 8 घंटे अभिभावक तो तंग ना करें। शहर के कुछ अभिभावक ऐसे हैं । जो जागरूकता तो है लेकिन चाइना गेम टिक टॉक वीडियो ने बच्चों को ऐसा क्या कर लिया है। जो कलह का कारण बनता जा रहा है । एक ओर बच्चों को शिक्षकों का हड़ताल ने पढ़ाई बाधित कराया तो दूसरी और हड़ताल के बाद लॉक डाउन ने। हड़ताल क्रमशः 17 फरवरी एवं 25 फरवरी से किया गया। यदि देखा जाए तो लगातार तीन से साढ़े तीन माह हो गया है। शिक्षकों और छात्रों के बीच संवाद का।        राज्य सरकार का यह दायित्व है कि बिहार के छात्र किस ओर जा रहे हैं। छात्रों का विद्यालय आज क्वारंटाईन सेंटर बना हुआ है। बताते चलें कि बिहार के छात्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गरीब राज्य में गरीब छात्रों ने पूरे देश में अपना डंका बजाया है। चाहे वह आईएएस की परीक्षा हो या बैंक की  परीक्षा हो या रेलवे सहित अन्य परीक्षा ह़ो। 

कैसा होगा अनलॉक 1 क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद विस्तारपूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनें 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकॉर्ड करें धन्यवाद

शराब माफिया ने आबकारी विभाग को अधिकारी को पीटा अबकारी विभाग के अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि टेटिया बंबर की ओर से शराब की बड़ी खेप खड़कपुर की ओर जा रहा है सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के अधिकारी राधा रानी तालाब के समीप घेराबंदी की इसके बाद शराब माफिया को धर दबोचा शराब माफिया को पकड़ने के बाद कई राज शराब माफिया ने बताया शराब माफिया को पकड़कर मुंगेर ले जा रहा था उसके बाद उसके घर के तरफ से जा रहा था आबकारी विभाग पर शराब माफिया भारी पड़ गया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

*विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (वर्ल्ड नो टोबैको डे) की थीम स्वास्थ्य है जीवन का आधार क्यों करें तंबाकू से जीवन बेकार *इस बार, बर्ष-2020 की थीम है - " युवाओं को इंडस्ट्री के हथकंडे से बचाना और उन्हें तंबाकू और निकोटिन के सेवन से रोकना है.." इस साल हेल्थ सेफ्टी (Health Sefty) को प्रोत्साहन देना हैं और तंबाकू के सेवन ना करने को लेकर सभी आयुवर्ग के पुरुषों, महिलाओं एवं उभयलिंगियों में भी, सभी के साथ मिल कर हर स्तर पर जन-जागरुकता फैलाना हैं.. साथ ही इस पर इस बार बिशेष जोर देना हैं ताकि "कोरोना" को भी अपने-अपने देश-प्रदेश व समाज में हराया जा सकें *जागो.."युवा-संबृद्ध भारत

तीन कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद समाहरणालय की निगरानी बढ़ी। विभिन्न कार्यालयों में सैनिटाइज आरंभ। मचा हड़कंप। पॉजिटिव में दो अंगरक्षक सहित कुल तीन स्टाफ शामिल दोनों बॉडीगार्ड सरकारी कर्मचारी। मुंगेर से गंगा रजक की रिपोर्ट। मुंगेर । एक बड़ी खबर यह आ रही है कि समाहरणालय में अवस्थित डीएम डीडीसी एडीएम सहित अन्य दर्जनों कार्यालय में कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं ऑफिस को सैनिटाईज की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इधर जिलाधिकारी ने पूरी घटना की पुष्टि की है। और जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि वह स्वयं और परिवार एवं डीडीसी ओएसडी सभी जांच करा चुके हैं। जिसका रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है। आगे सतर्कता बरती जा रही है। विदित हो कि  मुंगेर जिलाधिकारी राजेश मीणा के आवास पर तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और मुंगेर जिला पुनः रेड जोन की ओर बढ़ गया। जिले से बड़ी खबर आ रही है कि जिलाधिकारी आवास के दो अंगरक्षक सहित तीन स्टॉप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अंगरक्षक सरकारी कर्मचारी बताए गए हैं। पॉजिटिव में एक रसोईया भी शामिल है।जो परिवार के खाना बनाने का काम करता था। इस घटना के बाद सभी कर्मियों में दहशत फैल गई और कई कर्मचारी भाग खड़े हुए और तीनों को आइसोलेशन केंद्र भेजा गया। इस घटना के बाद अनेकोंं समाहरणालय कर्मियों को कोरोना जांच के लिए भेजा गया। वहीं समाहरणालय में कार्यरत पुलिस जवानों को पुलिस बैरक जाने पर रोक लगा दी गई । इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रोक लगाने का कारण यह भी है कि अन्य जवानों को संक्रमण से बचाया जा सके।            

जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। कोरोना वायरस संक्रमण में बिहार का पहला जिला रहा मुंगेर एक बार फिर कोरोना के नए मामले सामने आने से सहम गया है। ताज़ा मामले में जिलाधिकारी आवास पर कार्यरत स्टाफ ही पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला अधिकारी राजेश मीणा के दो बॉडीगार्ड सहित तीन स्टाफ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

मोबाईल वाणी पर चले खबरों पर हुआ असर पिटाई करने वाला एस आई दरोगा लाईन हाजिर खगड़िया जिला के गोगरीअनुमंडल क्षैत्र के जमालपुर टॉवर चौक की घटना मैकेनिक की पिटाई करने वाला दारोगा लाइन हाजिर गोगरी। गोगरी थाना अंतर्गत जमालपुर टावर चौक के पास शनिवार को बाइक जांच के दौरान मैकेनिक की पिटाई करने वाला प्रशिक्षु दारोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टावर चौक पर मैकेनिक की बाइक को रोककर निर्ममता से पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोगरी के रहने वाले वाहन मैकेनिक मो. पप्पू बाइक पर सवार होकर पार्ट्स खरीदने जमालपुर सिनेमा रोड जा रहा था। टावर चौक पर ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु दारोगा ने बर्दी का रौब दिखाकर लाठी से पिटाई कर दी। बेहरमी से पिटाई को देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जमालपुर गोगरी बाजार के लोगों ने बताया कि प्रशिक्षु दारोगा की मनमानी चरम पर थी। इधर, एसपी मीनू कुमारी, ने बताया कि जमालपुर बाजार में ड्यूटी कर रहे प्रशिक्षु दरोगा को लाइन हाजिर करने का निर्देश गोगरी एसडीपीओ को दिया गया है। मामले की जांच कर कर्रवाई की जाएगी।Me रविन्द्र कुमार mv न्यूज से

रोड नहीं देने पर हुआ मार पीट थाने में दिया गया आबेदन दंपति को घायल का आरोप खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखण्ड के, कैंजरी पंचायत के राजेन्द्र यादव की पत्नी आरती देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गाँव के ही कुछ वेक्ति पर मारपीट कर पति- पत्नी को घायल कर देने का आरोप लगाया है। बताया जाता ही की यह घटना बीते शुक्रवार की है गांव के बबजी यादव, राजेश यादव एवं सलिता देवी उसके दरवाजे पर पहुंचकर रड नहीं देने पर नाराज हो गाली-गलौज के साथ ही मारपीट की। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। उसका पुत्र सुदर्शन बचाने के लिए आया, जिसमें वह भी चोटिल हो गया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन कर रही है।Mv न्यूज से रविंद्र कुमार

तेज अंधी तूपफान के करण 11000का तार टूटने से बिजली परिचालन थप खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखण्ड के करना पेट्रोल पम्प के पास 11000बोल्ट के बिजली के तार अचानक तेज आंधी तुफान के आने के करण टूट जाने से बिजली परिचलन कुछ दे के लिये बाधित है बिजली बिभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली करीगरों के द्वारा टूटे तारो को पॉल पर जोड़ने में लग गये है बिजली जल्द मिलने की सम्भाबना है में रविंद्र कुमार mv न्यूज़ से