तीन कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद समाहरणालय की निगरानी बढ़ी। विभिन्न कार्यालयों में सैनिटाइज आरंभ। मचा हड़कंप। पॉजिटिव में दो अंगरक्षक सहित कुल तीन स्टाफ शामिल दोनों बॉडीगार्ड सरकारी कर्मचारी। मुंगेर से गंगा रजक की रिपोर्ट। मुंगेर । एक बड़ी खबर यह आ रही है कि समाहरणालय में अवस्थित डीएम डीडीसी एडीएम सहित अन्य दर्जनों कार्यालय में कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं ऑफिस को सैनिटाईज की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इधर जिलाधिकारी ने पूरी घटना की पुष्टि की है। और जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि वह स्वयं और परिवार एवं डीडीसी ओएसडी सभी जांच करा चुके हैं। जिसका रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है। आगे सतर्कता बरती जा रही है। विदित हो कि मुंगेर जिलाधिकारी राजेश मीणा के आवास पर तीन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और मुंगेर जिला पुनः रेड जोन की ओर बढ़ गया। जिले से बड़ी खबर आ रही है कि जिलाधिकारी आवास के दो अंगरक्षक सहित तीन स्टॉप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अंगरक्षक सरकारी कर्मचारी बताए गए हैं। पॉजिटिव में एक रसोईया भी शामिल है।जो परिवार के खाना बनाने का काम करता था। इस घटना के बाद सभी कर्मियों में दहशत फैल गई और कई कर्मचारी भाग खड़े हुए और तीनों को आइसोलेशन केंद्र भेजा गया। इस घटना के बाद अनेकोंं समाहरणालय कर्मियों को कोरोना जांच के लिए भेजा गया। वहीं समाहरणालय में कार्यरत पुलिस जवानों को पुलिस बैरक जाने पर रोक लगा दी गई । इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रोक लगाने का कारण यह भी है कि अन्य जवानों को संक्रमण से बचाया जा सके।
