खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के की जगहों पर के ग्रामीण उपभोक्ता है काफी परेशान है, बताया जाता है की रात में अचानक तेज अंधी तूफान के साथ भरी बारिस होने के करण उसी समय से बिजली चली गई है बिजली के चले जाने के बाद से अभी तक बिजली नहीं मिल पाई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
• आईसीडीएस के निदेशक ने सभी डीपीओ-सीडीपीओ को पत्र लिखकर दिया निर्देश • पोषक क्षेत्र के कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता • कुपोषित व अतिकुपोषित तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की तैयार होगी सूची पटना/ 20 जून। वैश्विक महामारी कोरोना सकंट के बीच बाढ़ को लेकर सरकार चिंतित है। बाढ़ आपदा के दौरान प्रबंधन एंव त्वरित राहत की तैयारियों को लेकर आईसीडीएस के निदेशक ने जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व सभी सीडीपीओ को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किया है। विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।
बीच सड़क पर पानी आ जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है सुनने के लिए क्लिक करें
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में जांच की सुविधा उपलब्ध होने से तेतिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
खगड़िया मक्का उत्पादन के मामले में एशिया महादेश में सबसे ऊंचे पायदान पर हैं, लेकिन इसके बाद भी किसानों की आर्थिक तरक्की नहीं हो रही है। इसका मुख्य कारण है किसानों को मक्का की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। खगड़िया जिले के विभिन्न प्रखंडों में 44 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है।
खगड़िया जिला के मुख्य बाते यह बात तो तय हो गया की जिला प्रशासन धीरे-धीरे हर स्तर पर फेल नजर होते आ रहा है।आदेश के बाद सिर्फ कागजी आदेश रहना यह गंभीर सवाल है।शायद इसे जिलाधिकारी खगड़िया अवगत हो ना हो।बात में कोरोना संक्रमित कोन्टमेन्ट जोन की कर रहा है।मामला मानसी प्रखंड का पशिचमी ठाठा पंचायत के राजाजान गाँव के वार्ड न०-3 महादलित टोला का मैं कर रहा हुँ।जहाँ एक बारह वर्षीय लड़का को कोरोना पोजेटिव मामला सामने आया।उक्त बच्चे का कोई बाहरी इतिहास नहीं है वावजुद तबीयत खराब हुई ओर कोरोना टेस्ट करवाया गया ओर रिपोर्ट पोजेटिव आ गया। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने उक्त क्षेत्र को कोन्टेंटमेंट जोन घोषित किया।जिलाधिकारी एवं अनुमंडलपदाधिकारी के गोपनीय शाखा ने आदेश जारी कर विधि-व्यवस्ता बनाये जाने की पत्र निकाला।कागजों पर कर्मी एवं पदाधिकारियों को नियुक्त कर दिया।जोन को सील करने का आदेश दिया गया आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाये रखने की कागजी आदेश जारी किया गया।लेकिन कागजी आदेश दो दिन के बाद भी सरजमीन पर नहीं उतर सका।इतना ही नही कोन्टमेंट जोन के सामने ओर तो ओर महज कुछ ही दुरी पर चाय-नास्ता एवं अन्य तरह की दुकानें खुली नजर आ रही है।लोग उक्त चौक में भीड़ इक्ट्ठा करते नजर आते है।जिस क्षेत्र को जोन घोषित किया गया वहाँ के लोग आज भी हाट बाजार करते नजर आ रहे है।एक भी स्थानीय स्तर के ना तो पुलिसकर्मी है ना ही पदाधिकारी।रही सोशल डिस्टेंस की तो उसकी तो धज्जी उड़ रही है।आप इसे विडियो में देेेख सकते हैं।उक्त क्षेत्र के लोग ना तो मास्क का उपयोग कर रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेंस का।संयोग से कहा जाय की उक्त जोन से महज कुछ ही दुरी पर मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द अवस्थित है,वावजुद ढ़ाक के तीन पात वाली कहावत।कागजों पर बड़ी-बड़ी आदेश निकालने वाले पदाधिकारी इतने लापरवाह दिखेगें मैं सोच नहीं सकता।मैं अब इस कोन्टमेंट जोन के बारे में कुछ नजर डालता हुँ,महादलित टोला होने के साथ-साथ कई लोग बाहर से भी आये हैं।पास में ही चाय नास्ता का दुकान है दर्जनों लोग नास्ता चाय का चुस्की लेते हैं।जिस बच्चा को कोरोना संक्रमित पाया गया ऐसा नही है की उसके साथ कई बच्चे खेलते भी नजर आते थे।
भारत माता के वीर सपूतो को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई
बीपीएससी की 65वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान । वेबसाईट पर जारी होगा पूरा कार्यक्रम। बीपीएससी की 65 वीं मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया गया है।आयोग ने परीक्षा के लिए 25 , 26 और 28 जुलाई को संभावित तिथि घोषित की है। ज्ञात हो कि बीपीएससी की पीटी परीक्षा 15 अक्टूबर 2019 को आयोजित की गई थी। इसका का रिजल्ट 06 मार्च को घोषित किया गया था। रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 6517 परीक्षार्थियों का चयन किया गया है। इसके बाद 21 अप्रैल को बीपीएससी ने 05 और उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया। यानी कुल 6522 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीपीएससी 65 वीं की मुख्य परीक्षा तीन विषयों की होगी , जिसमें दो अनिवार्य विषय होंगे। सामान्य हिन्दी 100 अंकों का सामान्य अध्ययन (दो पेपर) , प्रत्येक 300 अंकों के होंगे। इसके अलावा ऑप्शनल विषयों में से किसी एक विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में रखना अनिवार्य है। प्रत्येक ऑप्शनल विषय का एक पेपर होगा जो 300 अंक का होगा। प्रत्येक विषय की परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। सामान्य हिन्दी के क्वलिफाइंग मार्क्स 30 अंक हैं , जो अनिवार्य है। मेरिट सूची में इसकी गणना नहीं की जाएगी। बाकी विषयों में सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत , पिछड़ा वर्ग के लिए 36.05 प्रतिशत , अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत , एससी , एसटी , महिला , दिव्यांग वर्ग के लिए 32 प्रतिशत मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम मार्क्स लाने पर उम्मीदवार प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए विभाग के वेबसाईट देखे।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
