नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर वार्ड संख्या 13 में विगत 5 साल से न्यायालय में निलंबित मामला केंद्र संख्या 136 का चल रहा था। जिससे वर्तमान जिला अधिकारी द्वारा सेविका रेनू देवी के पक्ष में निर्णय सुनाया। सेविका रेनू देवी को काम करने का अपने केंद्र संख्या 136 पर पुनः मौका मिला।

मुंगेर क्षेत्र मेंआने वाले 16 फरवरी को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी को लेकर विद्या की देवी माँ शारदे की प्रतिमा निर्माण को अंतिम रूप देने में कारीगर जी-जान से जुट गए है । पूजा समितियों एवं विद्यालय स्तर पर काफी संख्या में प्रतिमाओ की माँग को लेकर मूर्तिकार इन दिनों काफी उत्साहित दिख रहे है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार राज्य के मुंगेर जिला नौवागढ़ी दक्षिण पंचायत के रविंद्र मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हमारा मुखिया शिक्षित कर्मठ एवं योग्य होना चाहिए। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के हर एक व्यक्ति तक पहुँच सके। मुखिया पद पर आसीन होने के बाद मुखिया का यह कर्तव्य होना चाहिए की वह निष्पक्षता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करे। विकास कार्यों के साथ शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी मुखिया का योगदान होना चाहिए। जनता के अधिकारों और समस्याओं को सुलझाने के लिए मुखिया को सदैव ही तत्पर रहना चाहिए।

आगामी पैक्स चुनाव को लेकर स्वतंत्र मजदूर दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव उमेश पासवान से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि चुनाव में ऐसे व्यक्ति का चयन करें जो किसानों के बारे में सोचे। पैक्स चुनाव में भ्र्ष्ट और आपराधिक प्रवृति वाले लोगों का चयन ना करें।

21 वाँ अंग नाट्य यज्ञ 2021 बरियारपुर मुंगेर के फिलिप हाई स्कूल में 7, 8 और 9 फ़रवरी को होने जा रहा है जहां कोविड 19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान 2021 जमशेदपुर झारखंड की वरिष्ठ अभिनेत्री और फिल्म एक्ट्रेस छवि दास को दिया जाएगा। विजेता को ढाई हजार रूपए कैश इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट, मोमेंटो भी दिए जाएंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के अंबेडकरनगर से सुजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी दिया कि मुखिया शिक्षित लगनशील एवं मेहनती हो ताकि समाज के बीच जाकर युवाओं गरीबों बेरोजगारों की आवाज को बुलंद कर सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुखिया ने विकास कार्य की हैं ,वह काफी सराहनीय है। आगामी पंचायत चुनाव में भी हमें विभा कुमारी ही मुखिया के रूप में चाहिए ताकि समाज में चौमुखी विकास हो।

खगड़िया जिला के जिला कार्यालय समान नाले के समक्ष पुलिस प्रशासन के सामने दो गुटों में भिड़ंत होने के बाद एक पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसको देखते हुए सदर एसडीपीओ के द्वारा चित्रगुप्त नगर अध्यक्ष थाना प्रभारी को इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश एसडीपीओ के द्वारा बताया गया कि मारपीट में दोषी व्यक्तियों पर जांच कर उचित और कठोर से कठोर कार्रवाई किया जाए ताकि ऐसा दुस्साहस फिर दोबारा ना करें। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र भूषण शर्मा ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट किसान, मजदूर , छात्र एवं नौजवानों के हित में नहीं है ।इसबार की बजट से किसान, मजदूर, छात्र एवं नौजवान को केवल निराशा हाथ लगी है ।एक तरफ किसान आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आम बजट में किसान के हित में कोई सही फैसला नहीं लिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के दक्षिणी पंचायत नौवागढ़ी के बजरंग बलि नगर से दीपक कुमार आर्य मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार का साक्षात्कार लिए जिसमे उन्होंने बताया कि किसी भी गाँव का मुखिया ऐसा होना चाहिए जो ग्राम एवं समाज की उन्नति के लिए कार्य करें। इसके साथ ही जनता की समस्यायों का जल्द समाधान करने वाला हो। वर्तमान में जो मुखिया है उसे मुखिया के पद पर नहीं होना चाहिए। खास कर महिला को तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मुखिया अच्छा एवं बदलाव लाने वाला होना चाहिए। इनका कहना है कि राशन कार्ड नहीं बना है जिसके लिए ये कई बार मुखिया जी को कहे की इनका राशन कार्ड बनवाया जाय पर मुखिया जी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

कदाचार मुक्त वातावरण व शांतिपूर्ण तरीके से ली जा रही इंटरमीडिएट की परीक्षा। कदाचार रोकने में अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्षम है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।