खगड़िया:-जिले के चौथम थाना से सामने आई है, जहां टेंपों और बोलेरो की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में लगभग 7 लोंगों के घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार टेंपों पर लगभग 25 लोग पिपरा से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपों में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था में जुट गए हैंं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनांक 27 फरवरी शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर छात्रों युवाओं ने भगत सिंह मेमोरियल कमेटी के बैनर तले ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन एवं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वधान में कार्यकर्ता चंद्र शेखर आजाद चौक से जुलूस शुरू करके बेकापुर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से होते हुए चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर पहुंच कर माल्यार्पण किया जिसमें एआईडीएसओ झारखंड राज्य सचिव समर महतों, एआईडीएसओ बिहार राज्य सचिव विजय कुमार एस यू सी आई कम्युनिस्ट के बिहार राज्य कमेटी सदस्य साधना मिश्रा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत माल्यार्पण व नारे लगाए *शहीद चंद्रशेखर आजाद अमर रहे!विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज दिनाँक 27 फरवरी 2021 को प्रदेश राजद एवँ जिला राष्ट्रीय जनता दल ,मुंगेर के तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में शहीद स्मारक के समीप राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर का असरगंज, तारापुर से संग्रामपुर प्रखंड का संयुक्त रूप से अनुमंडल स्तरीय धरना दिया गया,जिसकी अध्यक्षता तारापुर प्रखंड के अध्यक्ष रफी उज्मा उर्फ भोलू ने किया जबकि संचालन असरगंज प्रखड अध्यक्ष विजय पंजियारा ने किया। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर जिला राजद के अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह उपस्थित थे। उन्होंने धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह प्रधनमहासचिव ने कहा कि मुंगेर जिला राजद मुंगेर के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर चरणबध्द आंदोलन की रूप लेखा तैयार कर लिया है और आज उसी के तहत तारापुर अनुमंडल मुख्यालय पर धरना का कार्यक्रम किया जा रहा है।

आज दिनाँक 27 फरवरी 2021 को प्रदेश राजद एवँ जिला राष्ट्रीय जनता दल ,मुंगेर के द्वारा पूर्व तय कार्यक्रम के तहत तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में शहीद स्मारक के समीप राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर का असरगंज, तारापुर से संग्रामपुर प्रखंड का संयुक्त रूप से अनुमंडल स्तरीय धरना दिया गया,जिसकी अध्यक्षता तारापुर प्रखंड के अध्यक्ष रफी उज्मा उर्फ भोलू ने किया जबकि संचालन असरगंज प्रखड अध्यक्ष विजय पंजियारा ने किया। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर जिला राजद के अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह उपस्थित थे। धरना का मुख्य उद्देश्य मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शीघ्र स्थापना हो,सुन्तानगंज असरगंज,तारापुर,संग्रामपुर बेलहर में स्वीकृत रेल लाइन का निर्माण शीघ्र हो,तारापुर मुख्यालय में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना सहित देश बढ़ते बेतहाशा महगाई, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम में भारी बढ़ोतरी।बिहार में बढ़ते बेतहाशा अपराध ,भ्रष्टाचार सहित किसानों की जनसम्सयाओं को लेकर है। धरना को दूरभाष पर सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व मंत्री राजद के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि महगाई के खिलाफ प्रचार करके सत्ता में काबिज हुई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जब से आई है तब से महगाई घटाने के बदले मंहगाई को बेतहाशा बढ़ाते जा रहे हैं।आज डीजल पेट्रोल एवँ गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हो गई जिसके चलते देश के मध्यवर्गीय लोगों की कमर तोड़ कर रख दिया है।आज गरीबों के थाली से दाल और साग सब्जी गायब हो रही है। मंहगाई को लेकर भाजपा एवँ NDA के लोग पहले कहा करते थे कि मंहगाई डायन है अब वही महगांई इनके लिए भौजाई हो गया है।कोरोनो का बहाना बना कर ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया अब गिनती भर ट्रेनों को धीरे धीरे चलवाकर उनके किराया में बहुत वृद्धि कर दिया है। हमारी पार्टी इसके लिए अब केंद्र सरकार से आंदोलन के माध्यम से दो दो हाँथ करने को शंखनाद कर दिया है।उन्होंने आगे कहा कि आज देश की मोदी सरकार ने बड़े हीं चलाकिं से बाबा साहेब के दिये हुए अधिकारों को निजीकरण के माध्यम से छीनने का षडयंत्र रच दिया है,आज केंद्र की सरकार रेलवे को बेच रही है, एअरपोर्ट को बेच रही है, BSNL को बेच रहे हैं, भारत पेट्रोलियम को बेच रहे हैं, लाल किला को बेच दिया।मतलब साफ है कि सबको निजीकरण के माध्यम से आपके बेटा ,बेटियों भाइयों के नौकरी को छीन लेगा।आपके आरक्षण को समाप्त कर अपने चहिते लोगों को ठेका पर बहाल कर देगें।इसलिए मैं धरना के माध्यम से सरकार को आगाह करना चाहता हूँ कि राष्ट्रीय जनता मुंगेर अब आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। मैं जब मुंगेर का सांसद था और आदरणीय लालू प्रसाद जी भारत सरकार में रेलमंत्री थे तो मैंने सुन्तानगंज, असरगंज, तारापुर,संग्रामपुर,बेलहर कटोरिया रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान करवाए थे बजट में राशि का भी प्रावधान कर दिया गया, सर्वेक्षण का कार्य भी हुआ कहाँ कहाँ स्टेशन मनेगा उसका भी प्रस्ताव बन गया था पर जब केंद्र में NDA की सरकार बनी तो इस महत्वपूर्ण परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जबकि यहाँ के जनप्रतिनिधि भी सरकार के हीं नुआइंदे हैं। बिहार में 16 वर्षों से NDA की सरकार है केंद्र में 6 वर्षों से NDA की सरकार है पर तारापुर के शहीद स्मारक चौंक का सौन्दरिकरन नहीं कर सके। जब बिहार में हमारी पार्टी की सरकार थी आदरणीय लालू जी एवं राबड़ी देवी जब यहाँ की मुख्यमंत्री थी तो मैंने अपने प्रयास से मुंगेर जिला को कमिशनरी का दर्जा दिलाने का काम किये, खड़गपुर को अनुमंडल बनबाया,बरियारपुर टेटिया बम्बर को प्रखंड बनाने क़ा काम कियें।जब बिहार में 2015 में 18 महीने की महागठबंधन की सरकार थी तो मैंने खुद आदरणीय लालू प्रसाद जी के सहयोग से मुंगेर में यूनिवर्सिटी बनबाने का काम किया पर आज मुंगेर नीतीश कुमार एवं NDA के हुकूमत में अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।आज मुंगेर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सबाल पर बिहार सरकार और उनके नेता एक षड्यंत्र के तहत वंचित रखने का काम करी है।मैं इस धरना को दूरभाष से समबोधित करते हुए संकल्प लेता हूँ कि मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना तक चुप नहीं बैठने वाला हूँ।आज हमारी पार्टी के मुंगेर जिला इकाई के अध्यक्ष एवं सभी नेताओं पदाधिकारियों को बधाई भी देता हूँ की आपने मुंगेर के विकास एवं मंहगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना दे

पटना, 26 फरवरी: नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी तथा कॉमन सर्विस सेंटर के बीच 18 फ़रवरी, 2021 को एमओयू पर हुए हस्ताक्षर के बाद अब बिहार सहित देश के 10 राज्यों में आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाया जा सकेगा. भारत सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है. यह सुविधा 1 मार्च से प्रारंभ होगी. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इन रज्यों के लाभुकों को पीवीसी (पोलिविनाइल क्लोराइड) आयुष्मान कार्ड निःशुल्क दिए जाएंगे. इसको लेकर यह प्रक्रिया पहले चरण में 10 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में शुरू की जा रही है, जिसमें बिहार सहित मणिपुर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, नागालैंड, चंडीगढ़, पुदूचेरी, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश आदि शामिल हैं. अन्य प्रदेशों में भी नि:शुल्क पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण की तिथि जल्द ही घोषित की जायेगी. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छः माह माली प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित आज कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में छः माह माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह ‌के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छह माह माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को फलीय पौधे का प्रबंधन तकनीक जैसेग्राफटींग,बंडीग,लेयरींग,कटींग, साथ ही साथ फलों, सब्जियों, फूलों का उत्पादन तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

32 वर्षीय इंदू देवी टीबी का बेहतर इलाज करवा कर जी रही है सामान्य जिंदगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने

सदर प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर काफी भीड़ रहने के कारण एक महिला बेहोश हो गई।महिला को वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा लाइन से बाहर किया गया और चेहरे पर पानी का छिड़काव किया गया तत्पश्चात महिला होश में आई। सुरक्षाकर्मियों से पता चला कि आरटीपीएस काउंटर पर काफी भीड़ होती है,लंबी लाइन रहने के कारण महिला काफी देर तक खरी नहीं हो सकी जिसके कारण व बेहोश हो गई.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आज से चलेगी विशेष अभियान। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार के निर्देश पर मुंगेर के डीएम रचना पाटिल के आदेशानुसार आज से पूरे जिले में सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। मास्क का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी के नियम को सख्ती से पालन कराया जाएगा।

मुंगेर से अबोध ठाकुर का रिपोर्ट