आज दिनाँक 27 फरवरी 2021 को प्रदेश राजद एवँ जिला राष्ट्रीय जनता दल ,मुंगेर के द्वारा पूर्व तय कार्यक्रम के तहत तारापुर अनुमंडल मुख्यालय में शहीद स्मारक के समीप राष्ट्रीय जनता दल मुंगेर का असरगंज, तारापुर से संग्रामपुर प्रखंड का संयुक्त रूप से अनुमंडल स्तरीय धरना दिया गया,जिसकी अध्यक्षता तारापुर प्रखंड के अध्यक्ष रफी उज्मा उर्फ भोलू ने किया जबकि संचालन असरगंज प्रखड अध्यक्ष विजय पंजियारा ने किया। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर जिला राजद के अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह उपस्थित थे। धरना का मुख्य उद्देश्य मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शीघ्र स्थापना हो,सुन्तानगंज असरगंज,तारापुर,संग्रामपुर बेलहर में स्वीकृत रेल लाइन का निर्माण शीघ्र हो,तारापुर मुख्यालय में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना सहित देश बढ़ते बेतहाशा महगाई, पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम में भारी बढ़ोतरी।बिहार में बढ़ते बेतहाशा अपराध ,भ्रष्टाचार सहित किसानों की जनसम्सयाओं को लेकर है। धरना को दूरभाष पर सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व मंत्री राजद के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि महगाई के खिलाफ प्रचार करके सत्ता में काबिज हुई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जब से आई है तब से महगाई घटाने के बदले मंहगाई को बेतहाशा बढ़ाते जा रहे हैं।आज डीजल पेट्रोल एवँ गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हो गई जिसके चलते देश के मध्यवर्गीय लोगों की कमर तोड़ कर रख दिया है।आज गरीबों के थाली से दाल और साग सब्जी गायब हो रही है। मंहगाई को लेकर भाजपा एवँ NDA के लोग पहले कहा करते थे कि मंहगाई डायन है अब वही महगांई इनके लिए भौजाई हो गया है।कोरोनो का बहाना बना कर ट्रेनों का परिचालन बन्द कर दिया गया अब गिनती भर ट्रेनों को धीरे धीरे चलवाकर उनके किराया में बहुत वृद्धि कर दिया है। हमारी पार्टी इसके लिए अब केंद्र सरकार से आंदोलन के माध्यम से दो दो हाँथ करने को शंखनाद कर दिया है।उन्होंने आगे कहा कि आज देश की मोदी सरकार ने बड़े हीं चलाकिं से बाबा साहेब के दिये हुए अधिकारों को निजीकरण के माध्यम से छीनने का षडयंत्र रच दिया है,आज केंद्र की सरकार रेलवे को बेच रही है, एअरपोर्ट को बेच रही है, BSNL को बेच रहे हैं, भारत पेट्रोलियम को बेच रहे हैं, लाल किला को बेच दिया।मतलब साफ है कि सबको निजीकरण के माध्यम से आपके बेटा ,बेटियों भाइयों के नौकरी को छीन लेगा।आपके आरक्षण को समाप्त कर अपने चहिते लोगों को ठेका पर बहाल कर देगें।इसलिए मैं धरना के माध्यम से सरकार को आगाह करना चाहता हूँ कि राष्ट्रीय जनता मुंगेर अब आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। मैं जब मुंगेर का सांसद था और आदरणीय लालू प्रसाद जी भारत सरकार में रेलमंत्री थे तो मैंने सुन्तानगंज, असरगंज, तारापुर,संग्रामपुर,बेलहर कटोरिया रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान करवाए थे बजट में राशि का भी प्रावधान कर दिया गया, सर्वेक्षण का कार्य भी हुआ कहाँ कहाँ स्टेशन मनेगा उसका भी प्रस्ताव बन गया था पर जब केंद्र में NDA की सरकार बनी तो इस महत्वपूर्ण परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया जबकि यहाँ के जनप्रतिनिधि भी सरकार के हीं नुआइंदे हैं। बिहार में 16 वर्षों से NDA की सरकार है केंद्र में 6 वर्षों से NDA की सरकार है पर तारापुर के शहीद स्मारक चौंक का सौन्दरिकरन नहीं कर सके। जब बिहार में हमारी पार्टी की सरकार थी आदरणीय लालू जी एवं राबड़ी देवी जब यहाँ की मुख्यमंत्री थी तो मैंने अपने प्रयास से मुंगेर जिला को कमिशनरी का दर्जा दिलाने का काम किये, खड़गपुर को अनुमंडल बनबाया,बरियारपुर टेटिया बम्बर को प्रखंड बनाने क़ा काम कियें।जब बिहार में 2015 में 18 महीने की महागठबंधन की सरकार थी तो मैंने खुद आदरणीय लालू प्रसाद जी के सहयोग से मुंगेर में यूनिवर्सिटी बनबाने का काम किया पर आज मुंगेर नीतीश कुमार एवं NDA के हुकूमत में अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।आज मुंगेर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सबाल पर बिहार सरकार और उनके नेता एक षड्यंत्र के तहत वंचित रखने का काम करी है।मैं इस धरना को दूरभाष से समबोधित करते हुए संकल्प लेता हूँ कि मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना तक चुप नहीं बैठने वाला हूँ।आज हमारी पार्टी के मुंगेर जिला इकाई के अध्यक्ष एवं सभी नेताओं पदाधिकारियों को बधाई भी देता हूँ की आपने मुंगेर के विकास एवं मंहगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी के मुद्दे पर एक दिवसीय धरना दे
