बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आज से चलेगी विशेष अभियान। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार के निर्देश पर मुंगेर के डीएम रचना पाटिल के आदेशानुसार आज से पूरे जिले में सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। मास्क का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी के नियम को सख्ती से पालन कराया जाएगा।
