यह तो बड़ा इजी है कार्यक्रम का हुआ आयोजन संवाद सूत्र मुंगेर--फरवरी के अंतिम रविवार को नगर भवन में स्वच्छ संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा थीम पर ये तो बड़ा इजी है कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।नगर निगम आईटीसी सुनहरा मिशन एवं नीड संस्था के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित की गई ।कार्यक्रम में होम कंपोस्टिंग के 5 मॉडल को प्रदर्शित किया गया ।जिसमें मटका ,ड्रम ,बांकेट , खंभा एवं गट्ठा विधि के अतिरिक्त कम्युनिटी बायो कंपोस्टर मॉडल को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित सभी वार्डों के लोगों के अलावे इंडियन क्राफ्ट बाजार में आने वाले लोगों ने भी इस विधि के बारे में काफी जानकारी प्राप्त की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर विधानसभा के राजद प्रत्याशी सह युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कुमार विधार्थी ऊर्फ मुकेश यादव ने प्रेस को संवोधित करते हुए कहा की बिहार की डबल इंजन की सरकार मुंगेर के विकास के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है। मुंगेर बिहार का सबसे पुराना जिला है साथ ही साथ मुंगेर कमिशनरी मुख्यालय भी है।इसके बाबजुद मुंगेर से कई महत्वपुर्ण कार्यालय को हटा कर दुसरे जिला में स्थान्तरित किया गया है जो की निंदनीय है।वही बिहार विधान सभा में पेश बजट में बिहार सरकार द्वारा बिहार में कई मेडिकल कालेज की घोषणा एवं उसके लिए राशी का आवंटन किया गया है जबकी मुंगेर प्रमंडलीय मुख्यालय होने के बाबजुद यहा मेडिकल की घोषणा नही करना ये सरकार का सौतेला व्यवहार है एंव साजिश के साथ साथ मुंगेर के सांसद एवं विधायक का संवेदनहीनता दिखाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के अंबेडकरनगर से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से 'मेरा मुखिया कैसा हो' इसपर अनिल कुमार से साक्षात्कार लिए है जिसमें अनिल कुमार का कहना है कि मुखिया वैसा हो जो सेवा भाव से पंचायत को चलाने का प्रयास करें। समाज के विकास के लिए जो सरकार की योजनाए है उसे पंचायत में लागु करें तथा उनके दुख सुख में भी साथ दें। वही एक और ग्रामीण का कहना है कि मुखिया सभी को एक साथ लेकर चले तथा उसका सहयोग करें ।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जीविका सीएम दीदी बेबी देवी से साक्षात्कार लिए है। जिसमें बेबी देवी कहना है कि पंचायत राज चुनाव में महिलाओं में पच्चास प्रतिशत आरक्षण की भागीदारी होती है। लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को पार्टिसिपेंट में खड़ा कर दिया जाता है जिसमें चेहरा तो महिला का होता है लेकिन काम उसके पीछे पुरुष करते हैं। महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है। लंबे समय से देश पुरुष प्रधान रहा है इसलिए युवा को परिचालन बनाया जाना चाहिए। लोकतंत्र को रीड की हड्डी का जाता है तथा जो 18 से ऊपर लड़का या लड़की चुनाव में भागीदारी बनते हैं। इसलिए हमारा देश का नेता जो चुन रहे हैं वह समाज को किसी भी तरीके से नुकसान ना पहुंचाएं ।

धरहरा(संवाददाता):उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि जसीडीह निवासी मनीष कुमार, प्रिंस कुमार,लक्ष्मी मंडल,पशुपति पटेल के विरुद्ध गंभीर रूप से मारपीट करने व छिनतई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।सनद रहे कि ल‌‌ड़ैयाटाँड़ थाना क्षेत्र के जसीडीह गांव में अपने जमीन को देखने पहुंचे उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार को लक्ष्मी मंडल, पशुपति पटेल, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार ने मारकर जख्मी कर दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि जसीडीह निवासी मनीष कुमार, प्रिंस कुमार,लक्ष्मी मंडल,पशुपति पटेल के विरुद्ध गंभीर रूप से मारपीट करने व छिनतई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।सनद रहे कि ल‌‌ड़ैयाटाँड़ थाना क्षेत्र के जसीडीह गांव में अपने जमीन को देखने पहुंचे उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार को लक्ष्मी मंडल, पशुपति पटेल, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार ने मारकर जख्मी कर दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बंम के धमाके से दहला गोगरी मोटे पर एक बच्चा भी धायल खगडिय जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवान हाई स्कूल के मैदान के एक पुराने भवन में बंम फटने से बच्चा घायल जांच में जुटी खगड़िया जिला के गोगरी थाना पुलिसकर्मी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत से अबोध ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से गाँव की महिलाओं से साक्षात्कार लिए है। जिसमें गाँव की महिलाओं का कहना हैं कि उनका मुखिया ऐसा होना चाहिए जो शिक्षित हो,स्वालम्बी हो,सुख - दुख में साथ देने वाला हो तथा गाँव को अपने परिवार की तरह समझने वाला होना चाहिए । 

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी पंचायत से निर्मला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम कहती है कि उनके गाँव के मुखिया बहुत सारा काम किये है और बहुत सारी सुविधाए व साधन दिए है जैसे राशन कार्ड,पानी तथा स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि ।

खगरिया जिला के गोगरी प्रखंड के अंतर्गत सिसवा बैठा के पंचायत में एक महिला अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर गिर गया और उसी से किसी बात को लेकर बैठ गया और यह मामला इतना तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष दूसरे पक्ष को मार कर कर दिया घायल घायल महिला को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया जिसका इलाज चल रहा है वहीं दूसरी तरफ यह महिला को भी चोट आई है घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महिला के फर्द बयान पर एफ आर दर्ज कर लिया है और घटना की जांच करने में जुट चुकी है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।