उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि जसीडीह निवासी मनीष कुमार, प्रिंस कुमार,लक्ष्मी मंडल,पशुपति पटेल के विरुद्ध गंभीर रूप से मारपीट करने व छिनतई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।सनद रहे कि लड़ैयाटाँड़ थाना क्षेत्र के जसीडीह गांव में अपने जमीन को देखने पहुंचे उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार को लक्ष्मी मंडल, पशुपति पटेल, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार ने मारकर जख्मी कर दिया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
