विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज 1 मार्च नौवागढ़ी में त्रिलोकी नारायण शर्मा जी के आवास पर राजद के प्रमुख साथियों की बैठक हुई। बैठक में जिला राजद मुंगेर द्वारा प्रस्तावित अनुमंडल स्तरीय धरना का जो कार्यक्रम चल रहा है उसी कङी में सदर अनुमंडल क्षेत्र में भी सदर प्रखंड एवँ बरियारपुर प्रखंड राजद के 6 मार्च को संयुक्त धरना नौवागढ़ी में होना तय हुआ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड के मैं पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 97 जन्मदिन के अवसर पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं पंचायत के अध्यक्ष गोपाल ताप्ती की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजन किया यह आयोजन जिला महासचिव सुजीत कुमार मंडल के आवास पर विकास दिवस के रूप में मनाया गया .इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष जदयू संजीव कुमार उर्फ शालिग्राम सिंह रहे इस आयोजन में जदयू नगर अध्यक्ष अजय कुमार चिंटू युवा जदयू नेता विक्की कुमार जदयू नेता नकुल मंडल जदयू नेता श्रावण कुमार देवनंदन प्रकाश मंडल युवा नेता शिवशंकर मिश्रा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर जदयू नेता द्वारा पांच पेड़ लगाकर यादगार बनाते हुए संकल्प लिया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समारोहपूर्वक मनाया गया शाश्वत संस्कार का सातवां स्थापना दिवस अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ऐ दिल जमाने के लिए" मूलमंत्र के साथ स्थापित शाश्वत संस्कार का सातवां स्थापना दिवस समारोह सदर अस्पताल के पास धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साल भर में अंतिम संस्कार किए गए सभी मृतात्माओं की शांति के लिए पूजा-हवन एवं शांतिभोज किया गया। इस अवसर पर शाश्वत संस्कार के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने बताया कि सात सालों में हमलोगों ने दो सौ तिरानवे लावारिश शवों के अलावे ऐसे शवों का भी विधिपूर्वक अंतिम संस्कार किया है जो पहले गंगा नदी में फेंक दिया जाता था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से मय पंचायत की जीविका दीदी मेघा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे पंचायत के मुखिया जो महिला होती हैं उनके तो चेहरे होते हैं पर कार्य करते हैं उसके पति । जब महिला हर कार्य के लिए सक्षम है तो वह पीछे क्यों रहे, अब समय बदल रहा है। हमारे पूर्वज कहा करते थे की जो भी निर्णय होगा वह पुरुष प्रधान ही लेगा क्योंकि वे ही सही निर्णय लेते है। अभी की महिला सारे क्षेत्र में कार्य कर रही है क्योंकी अभी देखा जाता है कि जब मतदान की बात आती है तो मतदान के लिए महिलाएं सबसे आगे रहती है जिससे साबित होता है कि समय के अनुसार उनमे आत्मविश्वाश काफी आया है। मुखिया वैसा हो जो कर्तव्यनिष्ठ हो ,गाँव में बदलाव लाये ,भ्र्ष्टाचार रोके ,गाँव के लोगो को सरकारी योजनाओ से सम्बंधित राशन ,बिजली ,पानी ,सड़क ,शिक्षा,आवास ,राशन कार्ड बनाना इत्यादि चीजों का लाभ दिलाये।
1 मार्च को विकास दिवस छोड़ महाविनाश दिवस मनाये जदयू-विनय जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70 वें जन्म दिन के अवसर पर 1 मार्च से विकास दिवस मनाए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद के राज्य परिषद सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने कहा कि जदयू के लोगों को 1 मार्च से विकास दिवस ना मना कर महाविनाश दिवस मनाना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग ने 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का कोरोना वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत 1 मार्च 2021 को होने जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि 1 मार्च से कोविड टीकाकरण 2.0 की शुरूआत जिला अस्पताल परिसर के ब ब्लॉक खण्डवा से की जा रही है। टीकाकरण के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविन 2.0 एप पर या आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन कराना होगा तथा इस एप के माध्यम से टीकाकरण का स्थान व समय भी निर्धारित होगा।
सीओ के आदेश के बाद बना रहे भवन निर्माण स्वामी को पुलिस कर रहे हैं बार-बार परेशान खगरिया जिला के बेलदौर प्रखंड के निवासी भूमि स्वामी को प्रखंड के सीओ के द्वारा उसे घर बनाने का आदेश दिए जाने के बाद भी बेलदौर प्रखंड के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उसे घर बनाने पर मना किया जा रहा है जबकि गिरी स्वामी के द्वारा बताया जा रहा है कि उसे सही मामले में सीओ के द्वारा फैसला दिया गया और उसका जमीन का प्रयास करने के बाद ही वह घर बना रहे हैं फिर भी यहां के प्रशासन विभागीय अधिकारी उसे परेशान करने में लगे हुए हैं पुलिस प्रशासन के द्वारा समय पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि आपके द्वारा सीओ और आमीन को पैसे के बल पर खरीदा गया है और उसी से गलत तरीके से फैसला आपस में दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संविदा कर्मी आहूत पंचायत में भाग लेने पर जिले या प्रभारी जिसके लिए किया गया धरना प्रदर्शन मुंगेर प्रमंडल के सभी जिले से हजारों की संख्या में संविदा कर्मी आहुत महापंचायत में भाग लेंगे: प्रमंडलीय प्रभारी। संवाददाता,खगड़िया।प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सर्राफ के आह्वान पर बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ,खगड़िया का अधिकार कन्वेंशन महासंघ के मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी सह जिला अध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।मंच संचालन की भूमिका बिहार प्रदेश आशा- ममता फेसीलेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव यादव ने बेहतर ढ़ंग से निभाया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा(संवाददाता):उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष के आवेदन पर लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि जसीडीह निवासी मनीष कुमार, प्रिंस कुमार,लक्ष्मी मंडल,पशुपति पटेल के विरुद्ध गंभीर रूप से मारपीट करने व छिनतई के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।सनद रहे कि लड़ैयाटाँड़ थाना क्षेत्र के जसीडीह गांव में अपने जमीन को देखने पहुंचे उत्तर टोला धरहरा निवासी रणबीर कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार को लक्ष्मी मंडल, पशुपति पटेल, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार ने मारकर जख्मी कर दिया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
