सोमवार को सदर अस्पताल के सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि कोरोना के नए 60 मरीज पाए गए हैं उन्होंने यह भी बताया कि इसमें 39 पुरुष और 21 महिला पाए गए हैं पर इसमें घबराने की कोई बात नहीं है आप लोग साफ सफाई पर ध्यान दें मार्क्स का प्रयोग करें सैनिटाइजर का प्रयोग करें 2 गज दूरी मार्क्स है जरूरी तभी हम कोरोना जैसी बीमारी से लड़ सकेंगे

सोमवार को जिला अध्यक्ष राजेश जैन द्वारा अपने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए यह कहे कि कोरोना टीका उत्सव को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ता जागरूक हो और टीका ले साथ ही साथ अभी वंचित समुदाय के लोगों को भी जागरूक कर टीका दिलवाए बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मदिन के अवसर पर इसे सफल बनाएं

धरहरा(संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में बीते 7 अप्रैल की शाम रजनी मिश्रा व उनके पति संजीव कुमार मिश्रा के साथ हुए मारपीट के मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह धरहरा थानाध्यक्ष नवल किशोर के पहल पर मिश्रा समाज के दिवाकर मिश्रा, नित्यानंद मिश्रा, पंकज मिश्रा, पिंटू पाठक, कैलाश मिश्रा अनमोल ,केशव सहित दर्जनों बुद्धिजीवी लोगों की बैठक करवा कर दोनों भाइयों के बीच की करवाहट को मिटाते हुए आपस में मेल-मिलाप करवा दिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र मुंगेर में विशेष टीकाकरण दिवस का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा द्वारा फीता काटकर किया गया यह शिविर 11 से 14 अप्रैल तक चलेगा इस शिविर में विशेष अभियान के तहत आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा दीदी एवं पंचायत प्रतिनिधि द्वारा लोगों को टीकाकरण लेने हेतु प्रेरित करेंगे ताकि 45 या 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग एक भी छूट ना पाए समारोह में एडिशनल एसडीओ अर्पणा भारती, बीडीओ बीना मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुशील कुमार झा, हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, कमलेश कुमार, मदन कुमार, के साथ एएनएम दीदी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे

रविवार को नौवागढ़ी क्षेत्र के इलाके में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से जल मीनार में पानी नहीं भर सका इसलिए पानी की भी काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल नल योजना बिजली नहीं रहने से बेकार पड़ जाती है

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से शंकर मंडल का साक्षात्कार लिए, जिसमे उन्होंने बताया कि हमारे मुखिया को सरकारी योजनाओं के विषय में पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि वह गरीबों के बीच योजनाओ से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण कर सके।मुखिया पढ़ा लिखा ,समझदार होना चाहिए साथ ही सरकारी राशि का सदुपयोग करे और जनता को सरकारी योजनाओं से सम्बंधित राशि का लाभ दिलाये। किसी भी वार्ड में नल जल योजना से सम्बंधित कार्य नहीं हो सका है।वार्ड सदस्य होने के नाते इनका प्रयास रहता है की जहाँ तक हो सके ये जनता का सहयोग करे। वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सही से नेतृत्व नहीं करते है उनसे ,समस्याओ का समाधान नहीं हो पाता है। मुखिया अपनी मर्जी से काम करते है जनता को ज्यादा जानकारी नहीं देते है। इन्होने यह भी बताया कि इनके पंचायत में बीते 5 वर्षो से जनता को आम सभा के विषय में जानकारी नहीं है कि कब आम सभा होती है। शायद ही कभी जानकारी मिली और यदि बुलाया जाता है तो ये आम सभा में चले जाते है। जबकि आम सभा का यह मतलब है की प्रत्येक वार्ड के व्यक्ति को इसकी जानकारी हो जिससे वह अपनी समस्या का समाधान कराये।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम कहते है कि रतनपुर में लगी 14 जल मीनारों में से किसी का भी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से कलेक्शन नहीं है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना के साथ बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां नल जल योजना के तहत पाइप बिछाने से लेकर टंकी बनाने तक का सारा काम पूरा हो चुका है और करीब हजारों लोगों को पानी भी सुचारू रूप से मिल रहा है। इस बीच रतनपुर पंचायत में लगाए गए 14 जल मीनारों में नल जल योजना की बोरिंग के लिए बिजली कनेक्शन साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से कनेक्शन नहीं है और घरेलू उपयोग वाले विद्युत मीटरों से बोरिंग का उपयोग में लाया जा रहा है।

पंचायत चुनाव के लिए सीओ ने कराया शस्त्र का सत्यापन