बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम कहते है कि रतनपुर में लगी 14 जल मीनारों में से किसी का भी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से कलेक्शन नहीं है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना के साथ बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां नल जल योजना के तहत पाइप बिछाने से लेकर टंकी बनाने तक का सारा काम पूरा हो चुका है और करीब हजारों लोगों को पानी भी सुचारू रूप से मिल रहा है। इस बीच रतनपुर पंचायत में लगाए गए 14 जल मीनारों में नल जल योजना की बोरिंग के लिए बिजली कनेक्शन साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन से कनेक्शन नहीं है और घरेलू उपयोग वाले विद्युत मीटरों से बोरिंग का उपयोग में लाया जा रहा है।