रविवार को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र मुंगेर में विशेष टीकाकरण दिवस का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी खगेश चंद्र झा द्वारा फीता काटकर किया गया यह शिविर 11 से 14 अप्रैल तक चलेगा इस शिविर में विशेष अभियान के तहत आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा दीदी एवं पंचायत प्रतिनिधि द्वारा लोगों को टीकाकरण लेने हेतु प्रेरित करेंगे ताकि 45 या 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग एक भी छूट ना पाए समारोह में एडिशनल एसडीओ अर्पणा भारती, बीडीओ बीना मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुशील कुमार झा, हेल्थ मैनेजर रवि कुमार, कमलेश कुमार, मदन कुमार, के साथ एएनएम दीदी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे