एसएसबी कैंप में फिट इंडिया मूवमेंट अमृत महोत्सव के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
ट्यूशन पढ़ाने के दौरान निकला विषधर साँप बच्चों के बीच मची अफरा-तफरी
श्रम योगी मन धन योजना के तहत सैकड़ों लोगों को मजदूर कार्ड हेतु निबंधन कराया गया
हवेली खड़गपुर प्रखंड के 4 पंचायत के दर्जनभर गांव बाढ़ की चपेट में है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम जनों के साथ-साथ मवेशियों पर भी चारे का संकट मंडराने लगा है। इधर प्रखंड जदयू अध्यक्ष विकास मंडल, जिला परिषद सदस्य गायत्री देवी कांग्रेस नेता श्रवण मंडल अपने-अपने दलों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। जिनमें भदौरा, सठबिग्घी, मंझगांय, कृष्णा नगर सहित अन्य गांव के लोगों की समस्याओं की सुध ली। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की जांच और मवेशियों की जांच को पहुंच रही है। मंझगांय, सठबिग्घी, लक्ष्मण टोला, कृष्णा नगर, भदौरा आदि गांव का अधिकांश टोला जलमग्न हो गया है।लेकिन जैसे-जैसे जलस्तर बढ़ता जा रहा है गांव के लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर शरण ले रहे हैं। सठबिग्घी गांव के लोग अपने मवेशियों के साथ शामपुर के बगीचे में शरण लेना शुरू कर दिया है।
संदिग्ध अवस्था में एक शिक्षक की हुई मौत घर के कमरे से लाश बरामद
छात्र जिला राजद ने बंद स्कॉलरशिप को पुनः चालू कराने की मांग की
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी को आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को हवेली खड़गपुर में कुल 299 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए। उपरोक्त बातो की जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़़गपुर के प्रबंधक उमेश कुमार एवं प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नवल किशोर ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकारी बस स्टैंड हवेली खड़गपुर, शामपुर थाना एवं गंगटा थाना आदि स्थानों में कुल 299 लोगों की कोरोना जांच किया गया। जिसमें एक भी व्यक्ति संक्रमित नही पाए गए। जबकि 277 लोगों का आरटीपीसीआर जांच एवं 20 लोगों का ट्रूनेट जांच किया गया।
स्वतंत्रा दिवस को लेकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया
बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पंचायत के रतैठा पोखर से पश्चिम दिशा स्थित मनी नदी के बल्हा घाट के पास खड़गपुर पुलिस द्वारा बरामद किया गया अज्ञात शव की शिनाख्त टेटियाबंबर प्रखंड के बिच्छी चांचर गांव से अपहृत किए गए धनराज के रूप में की गई है। इस बाबत खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रतैठा पोखर से पश्चिम के दिशा स्थित मनी नदी के बल्हा घाट से पुलिस ने जिस अज्ञात शव को बरामद किया है। नदी के पानी में पूरी तरह विकृत हो गए शव की पहचान मृतक के परिजन एवं मित्रों के द्वारा किया गया। इधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
