बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पंचायत के रतैठा पोखर से पश्चिम दिशा स्थित मनी नदी के बल्हा घाट के पास खड़गपुर पुलिस द्वारा बरामद किया गया अज्ञात शव की शिनाख्त टेटियाबंबर प्रखंड के बिच्छी चांचर गांव से अपहृत किए गए धनराज के रूप में की गई है। इस बाबत खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रतैठा पोखर से पश्चिम के दिशा स्थित मनी नदी के बल्हा घाट से पुलिस ने जिस अज्ञात शव को बरामद किया है। नदी के पानी में पूरी तरह विकृत हो गए शव की पहचान मृतक के परिजन एवं मित्रों के द्वारा किया गया। इधर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।