बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अंकित कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गौरव कुमार से बातचीत कर नल जल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली लिया। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में नल जल योजना की स्थिति बहुत ख़राब है। कई जगह पाइप फाटे होने के कारण नाली का पानी पाइप में चला जाता है और लोगों के घरो में गन्दा पानी गिरता है और वही पानी लोगों को पीना पड़ता है। जिससे लोग काफी बीमार पड़ते है। सरकार के द्वारा इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की ऐसी स्थिति से तो अच्छा है कि इस योजना को बंद कर दे
मुँगेर : मुँगेर जिले के जिला मुख्यालय से सटे सदर प्रखंड मुँगेंर के कई पंचायतो मे जल संकट को देखते हुए डी एम नवीन कुमार के निर्देश पर उपविकास आयुक्त संजय कुमार ने मय पंचायत के जनसमस्याओ से रू-ब-रु हुए। मय पंचायत के वार्ड नम्बर एक मे 25 घरो मे हर घर नल का जल पाईप लाईन कटा रहने के कारण इसे अविलम्ब ठीक कराकर सरकार की अतिमहत्वकांक्षी योजनाओ को हर घर तक पहुँचाने की माँग जदयू जिला उपाध्यक्ष सुजीत कुमार मंडल तथा मुनीलाल मंडल ने डीडीसी के समक्ष रखा,साथ ही नंदलालपुर चौबटिया से मय दुर्गा स्थान तक जर्जर सड़क का निर्माण कराने की माँग किया। डीडीसी संजय कुमार ने लोगों को साफ शब्दो मे कहा कि पहली प्राथमिकता जल संकट से लोगों को निजात दिलाना है जिसके लिए आम भागीदारी से ही इस जल संकट को दुर किया जाएगा जिसके लिए लोगो को अपने अपने घरो मे सौख्ता निर्माण कराने को कहा ताकि घर का पानी घर मे सुरक्षित रह सके और आने बाले जल संकट से निजात आम लोगो को मिल सके। डी डी सी ने मय मे सड़क किनारे प्याऊ के पास हो रहे सोख्ता निर्माण का भी जायजा लिया जहाँ बच्चो एवं जीवीका दीदी ने गाँव गाँव मे सोख्ता निर्माण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर सदर बीडीओ विकास कुमार,मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी,इंदिरा आवास सहायक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
शादी की नियत से युवती का अपहरण
बंनरचूहा पहाड़ पर अवैध शराब के विरूद्ध चलाया छापेमारी अभियान
विवाहिता को दहेज के पैसे के लिए घर से निकाला
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के भदौरा ग्राम मैं पिछले कई वर्षों से जिओ का टावर लगा हुआ है आंधी और तूफान के साथ-साथ बिजली की चमक बहुत तेज थी jio टावर पर गिरने के बाद कई टावर का पार्ट्स खराब हो चुका है विभाग के कई कर्मचारी बीते रात्रि से ही टावर में काम कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द जिओ टावर का नेटवर्क सेवा शुरू कर दिया जाएगा
आगामी 20 मई से स्नातक पार्ट वन पार्ट 2 की परीक्षा आयोजित कराएगा मुंगेर विश्वविद्यालय
महारुद्र यज्ञ 16 मई से तैयारियां अंतिम चरण में
सभी पेंशन धारियों को जीवन प्रमाणीकरण कराने का दिया निर्देश
खड़गपुर थाना पुलिस ने मारपीट मामले के नामजद आरोपी कन्हैया टोला के श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए खड़गपुर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि कन्हैया टोला में बीते दिनों 10 मई को हुए ताले खोलने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में श्रवण सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
