शिक्षा विभाग की लापरवाही से एक शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करता रहा सेवानिवृत होने के बाद विभाग को पता चला की उनका प्रमाण पत्र फर्जी है। पता चलते ही डी ओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेश राय ने बताया कि बरियारपुर गाँव के अरविंद रविदास हवेली खड़गपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर जहाँगीर में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर लगभग 20 से 25 वर्ष तक काम किया। सेवानिवृत के बाद पेंशन और लाभांश के सम्बन्ध में जब मामला जब बोर्ड में पहुँचा तो प्रमाण पत्र की जाँच की गई। जाँच के क्रम में सभी प्रमाण पत्र को फर्जी पाया गया। वहीँ पेंशन के अलावा भुगतान की गई राशि व सम्पूर्ण सेवाकाल में मिले वेतन की वसूली की जाएगी। इस मामले को लेकर जिला शिक्षापदाधिकारी को पत्र के आलोक में सम्पूर्ण थाना में दर्ज किया गया है

हवेली खरगपुर क्षेत्र में अचानक आंधी तूफान बारिश ने दस्तक दी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण आम के पौधे एवं मिट्टी अल्बेस्टर टटिया का मकानों में काफी हानि पहुंचा है दूसरी तरफ जलस्तर काफी नीचे जाने के कारण लोगों को लाभ भी हुआ है पानी की कमी कुछ दूर हो सकता है बिजली की तेज चमक आवाजों ने लोगों का परेशानी बढ़ा दी है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह

बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मण कुमार सिंह बता रहें हैं की ग्रामीण इलाकों में कुआं का जलस्तर काफी नीचे जाने के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है लोगों ने बताया कि कुआँ सूख चुका है नल जल योजना के द्वारा पानी मिल नहीं पाता है किसी को मिलता है किसी को नहीं मिलता है कभी पानी देता है कभी नहीं देता है जिसके कारण से पीने के पानी नहीं मिल रहा है खरीद खरीद कर लोग पानी पी रहे हैं चापाकल गंदा पानी दे रहे हैं किसी तरह से जिंदगी को झेल रहे हैं लोगों ने सरकार से अनुरोध किया कि उन्हें साफ पानी समय पर मिले क्योंकि जल ही जीवन है।

हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड से रजनीश कुमार पिता सुभाष सिंह पिछले कई दिनों से लापता हैं घरवाले रिश्तेदार एवं आसपास के गांव शहर में ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका पता नहीं चल रहा है अगर किसी को पता चलता है तो 8539 86 55 64 पर जानकारी दें धन्यवाद

भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक जख्मी इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

बाइक सवार युवक हुआ जख्मी इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

जानवर को बचाने के क्रम में एक महिला जख्मी

हवेली खड़गपुर के मानपुर ग्राम निवासी मोहन ताति पिता स्वर्गीय जगदीश ताति उम्र 70 साल लगभग है वह पिछले कई दिनों से लापता हो चुके हैं उनका दिमागी हालात सही नहीं बताया जा रहा है उनके परिवार के लोग कई दिनों से आस-पास के गांव शहर में ढूंढ रहे हैं लेकिन उनका कोई पता नहीं चला है अगर किसी व्यक्ति को इनका पता मिले तो 62 01 68 91 71 पर जानकारी दें निवेदक लड्डू उर्फ मिथिलेश धन्यवाद

बाजार गई युवती हुई लापता स्वजनों ने थाना में आवेदन दे कर लगाई बरामदगी की गुहार

पूर्व सरपंच की छत से गिरने से हुई मौत