बिहार राज्य के मुंगेर जिला से अंकित कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गौरव कुमार से बातचीत कर नल जल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली लिया। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में नल जल योजना की स्थिति बहुत ख़राब है। कई जगह पाइप फाटे होने के कारण नाली का पानी पाइप में चला जाता है और लोगों के घरो में गन्दा पानी गिरता है और वही पानी लोगों को पीना पड़ता है। जिससे लोग काफी बीमार पड़ते है। सरकार के द्वारा इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की ऐसी स्थिति से तो अच्छा है कि इस योजना को बंद कर दे
