Transcript Unavailable.
हवेली खरगपुर के बेहरा पंचायत में सोख्ता का कार्य आरंभ हो चुका है पंचायत के हर घर में सोख्ता बनाया जाएगा मजदूरों ने बताया कि वह कई महीनों से बैठे हुए थे लेकिन अब रोजगार खुल चुका है जो मजदूर इच्छुक है कार्य करने के लिए उन्हें मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है पंचायत प्रतिनिधि ने बताया कि मजदूर काम करने के लिए इसलिए नहीं चाहता है क्योंकि मनरेगा में मजदूरी रेट कम है जिसके कारण से काम करने से भागता है जो काम करना चाहता है उन्हें काम उपलब्ध कराया जा रहा है
राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं महिला सशक्तिकरण के बिहार प्रदेश प्रवक्ता महेश तांती ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया उन्होंने कहा कि नववर्ष सभी के जीवन में एक नए सवेरा लाएगा
समस्त देशवासियों को नव वर्ष का शुभकामनाएं ईश्वर से आशा है कि नव वर्ष में बदलाव आएगा और हम सभी के जीवन में खुशहाली लाएगा हवेली खरगपुर के रघुनाथपुर शाम पुर बहेरा भदौरा मानपुर गांव में आतिशबाजी किया गया नए वर्ष के शुभ अवसर पर पटाखों की आवाज से गूंज उठा नीले गगन युवा के टोली ने नव वर्ष का शुरुआत बेहतरीन तरीके से किया
हवेली खरगपुर के मानपुर गांव में 420 वोल्टेज का तार गांव के चारों तरफ घुमा हुआ है कई घरों के दीवाल को स्पर्श कर चुका है कई जगह पर तार झूल चुका है कई लोग बिजली की चपेट में आ चुके हैं लेकिन किसी तरह बच निकला है ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी अनहोनी हो सकता है इस पर बिजली विभाग कान बंद करके सोया हुआ है जबकि ग्रामीणों के तरफ से आवेदन निचले पदाधिकारी से लेकर ऊपर के पदाधिकारी तक दिया गया है फिर भी कोई करवाई नहीं हो रहा है सरकार से ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि जल्द से जल्द करवाई किया जाए और ग्रामीणों का समस्या को समाधान किया जाए
हवेली खड़गपुर के उत्तरी इलाका ना की पंचायत बहेरा पंचायत के किसान कई महीनों से इंतजार में था कि उनके खेत तक सिंचाई का व्यवस्था किया जाए पोल एवं तार पहुंचाया गया था लेकिन कई महीनों से काम ठप पड़ा हुआ था इस न्यूज़ को मोबाइल वाणी पर कई महीने पहले चलाया गया था लेकिन अब नींद टूटा और आज से बिजली विभाग हर खेत तक बिजली पहुंचाने का कार्य आरंभ कर दिया है कर्मचारी ने बताया कि सरकार का दबाव है कि हर खेत तक बिजली पहुंचना चाहिए
हवेली खड़कपुर के बनारसी बसा से नीतीश कुमार ने बताया कि वह एक किसान है उनके पास 10 बीघा लगभग जमीन है और खेत में गेहूं लगा हुआ है वह सिर्फ इतना जानता है कि किसान आंदोलन जो चल रहा है सरकार को किसान का मांग पूरी करना चाहिए वह किसान के साथ है वह ग्रामीण क्षेत्र में रहता है इसलिए उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन वह किसान के साथ है
अगवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर नाभिक के द्वारा बाइक यात्रियों से अवैध पैसे की उगाही की जाती है खगरिया जिला के परबत्ता प्रखंड के अगवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर नाविक के द्वारा बाईक सवारियों से बाईक लादने और उतारने को लेकर के ₹10 का वसूली किया जाता है। जिस बात को लेकर के अगवानी सुल्तानगंज के नाव यात्री मोबाइल वाणी के पत्रकार रविंद्र कुमार से शिकायत की और बताया गया कि यह कार्य बहुत दिनों से किया जा रहा है ।जो व्यक्ति दिन में 1 से 2 बार इस पार से उस पार जाते हैं उसे 20 से ₹40 फालतू का देना पड़ता है। जबकि बाईक का टिकट पहले 30 रुपया ले लिया जाता है .इसके बाद भी ₹10 और एक्स्ट्रा नाव पर चढाने और उतारने का नाभिक के द्वारा जबरदस्ती असुला जाता है ।यहां का यात्रियों के द्वारा बताया गया कि इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारी को की गई शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई मैं मोबाइल बानी न्यूज़ से रविंद्र कुमार
गंगटा थाना क्षेत्र के मंगनियार तरी गांव में अपने ससुराल से अगस्त माह में शादी की नीयत से अपहरण शादीशुदा युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मुंगेर और 164 के बयान के लिए न्यायालय के रास्ते में भेज दिया है
टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के कुकरा गांव से महिला के साथ मारपीट मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जानकारी के अनुसार टेटिया बंबर थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया था उसी में जख्मी महिला के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था नामजद आरोपी बनाया गया था रात में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
