नगर के पश्चिम अजीमगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 171 पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया

पुलिस की वर्दी में लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश लूटेरा फरार लूटी गई मोबाइल व नगद बरामद

प्रसन्नडो ने अवेंजर्स हवेली खड़गपुर को 31रनों से हराया

*भीषण ठंड में भी नगर पंचायत द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं रिक्शा चालकों व दैनिक मजदूरों में आक्रोश*

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु समर्पण अभियान की शुरुआत की गई

हवेली खरगपुर के उत्तरी क्षेत्र के गोबडा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया लड़कियों को कॉपी एवं कलम से सम्मानित किया गया महिलाओं को भी सम्मान दिया गया कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारी ने लोगों से विनम्र निवेदन किया कि बेटी को सम्मान दें उनको अधिकार दें कि वह भी आगे बढ़ सके समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सके बेटी है तो बेटा है अगर बेटी नहीं रहेगी तो बेटा कहां से आएगा बेटी को उनका हक देकर एक नया समाज का निर्माण करें पदाधिकारी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संपर्क अभियान भी शुरू हो चुका है इनमें सब को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और अयोध्या में एक भव राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसमें सभी को सहयोग देना है और फिर से रामराज लाना है जिला एवं प्रदेश से आए हुए पदाधिकारी बिहार संयोजक रीता शर्मा जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष डिक्की सिंह मुंगेर जिला संयोजक रीमा दौलत और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

खड़कपुर समुदायिक केंद्र में अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ गुप्ता चिकित्सक पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता एवं डॉ अखिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर वैक्सिंग अभियान का उद्घाटन किया गया शुरुआत में सबसे पहले भदौरा की आशा कार्यकर्ता कामिनी कुमारी को टीका लगाया गया एक सौ स्वास्थ्य कर्मी के बीच टीका लगाने का निर्धारित लक्ष्य लिस्ट जारी की गई परंतु 35 स्वास्थ्य कर्मी ही टीका लगाने को राजी हुए कई तो केंद्र पर नजर भी नहीं आए प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एलबी गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है सप्ताह में 3 दिन वैक्सिंग सेंटर पर टीका लगाने का काम होगा स्वास्थ्य कर्मी को कई सावधानी बरतने जाने की हिदायत दी गई है खासकर गर्भवती महिला व शारीरिक रूप से परेशानी महिला को टीका लगाने का निर्देश नहीं दिया गया है टीका लगाने वाले लोगों को पहले तबीयत के बारे में पूछताछ की जाएगी उसके बाद ही टीका लगाया जाएगा इस मौके पर प्रदीप कुमार दीपक कुमार सतेंद्र सिंह राजेश सिंह सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे

हवेली खड़कपुर राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के पशु चिकित्सा कार्यालय से जागरूकता रथ निकाला गया जिसमें की हवेली खड़कपुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार एवं शामपुर के डॉ अनुरंजन कुमार रवि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जागरूकता रथ के माध्यम से क्षेत्र में पशुपालकों को शत प्रतिशत अटैकिंग करवाने हेतु जागरूक किया गया

सीओ व थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार खेती के समय में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों से जहां एक ओर अधिकारी परेशान हैं तो वही पूर्व के जमीनी विवाद मामलों का निपटारा करना प्रशासन के लिये चुनौती बन गया है। शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आधा दर्जन भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया। जहां सीओ  ने बताया कि टेटिया बंबर थाना परिसर में आयोजित भूमि संबंधी जनता दरबार में दिनारा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह के साथ भूमि विवाद मामले के निष्पादन किया गया। जिसमें आधा दर्जन भूमि विवाद मामले पर सुनवाई की गई। जिसमें दो मामले मैं दोनों पक्ष को जमीन को कागज लेकर  अगले शनिवार के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया। सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के वर्तमान में आवेदक द्वारा जिस विपक्षी द्वारा भूमि रोक लगाया जा रहा है।इसकी सुनवाई करते हुए विपक्षी को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। जिनके भूमि का पैमाइश कर अगले जनता दरबार में इस पर सुनवाई होगी।  थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह जी ने बताया कि जनता दरबार इसी तरह लगाया जाए तो भूमि विवाद के मामले में कमी आएगी।

कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया डीएम ने