सीओ व थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार खेती के समय में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों से जहां एक ओर अधिकारी परेशान हैं तो वही पूर्व के जमीनी विवाद मामलों का निपटारा करना प्रशासन के लिये चुनौती बन गया है। शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आधा दर्जन भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया। जहां सीओ ने बताया कि टेटिया बंबर थाना परिसर में आयोजित भूमि संबंधी जनता दरबार में दिनारा थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह के साथ भूमि विवाद मामले के निष्पादन किया गया। जिसमें आधा दर्जन भूमि विवाद मामले पर सुनवाई की गई। जिसमें दो मामले मैं दोनों पक्ष को जमीन को कागज लेकर अगले शनिवार के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया। सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के वर्तमान में आवेदक द्वारा जिस विपक्षी द्वारा भूमि रोक लगाया जा रहा है।इसकी सुनवाई करते हुए विपक्षी को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। जिनके भूमि का पैमाइश कर अगले जनता दरबार में इस पर सुनवाई होगी। थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह जी ने बताया कि जनता दरबार इसी तरह लगाया जाए तो भूमि विवाद के मामले में कमी आएगी।
