खड़कपुर समुदायिक केंद्र में अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ गुप्ता चिकित्सक पदाधिकारी डॉ एलबी गुप्ता एवं डॉ अखिलेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर वैक्सिंग अभियान का उद्घाटन किया गया शुरुआत में सबसे पहले भदौरा की आशा कार्यकर्ता कामिनी कुमारी को टीका लगाया गया एक सौ स्वास्थ्य कर्मी के बीच टीका लगाने का निर्धारित लक्ष्य लिस्ट जारी की गई परंतु 35 स्वास्थ्य कर्मी ही टीका लगाने को राजी हुए कई तो केंद्र पर नजर भी नहीं आए प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एलबी गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है सप्ताह में 3 दिन वैक्सिंग सेंटर पर टीका लगाने का काम होगा स्वास्थ्य कर्मी को कई सावधानी बरतने जाने की हिदायत दी गई है खासकर गर्भवती महिला व शारीरिक रूप से परेशानी महिला को टीका लगाने का निर्देश नहीं दिया गया है टीका लगाने वाले लोगों को पहले तबीयत के बारे में पूछताछ की जाएगी उसके बाद ही टीका लगाया जाएगा इस मौके पर प्रदीप कुमार दीपक कुमार सतेंद्र सिंह राजेश सिंह सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे