भेंडरो के बीच मास्क व साबुन का किया वितरण
परिवहन विभाग ने 8 साल बाद बढ़ाया ऑटो का किराया
ह० खड़गपुर पीएचसी को मिला 200 एंटीजन कीट
नगर परिषद क्षेत्र में कुल 4 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया
जेईई मेन की मई माह की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित
हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में कुछ युवक जिनका उम्र 14 15 16 है वह पैसे कमाने के लिए शराब का धंधा कर रहे हैं और घर तक होम डिलीवरी शराब पहुंचा रहे हैं युवक से बात करने के बाद उन्होंने कहा कि रोजगार मिल नहीं रहा है मां बीमार है उसका इलाज भी कराना है घर में खाने के लिए कुछ नहीं है तो जान बचाने के लिए कुछ ना कुछ करना पड़ेगा मजबूर होकर शराब का धंधा करना पड़ रहा है
प्रतिनिधि टेटिया बंबर जगतपुरा में कोविड 19 संक्रमण से एक कि मौत टेटिया बंबर प्रखंड के जगतपुरा गांव निवासी अरुण सिंह की सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई.वे शनिवार को कोविड 19 जांच के दौरान पोजेटिव पाए गए थे.जिसके बाद से वह होम कवारेंटिंन थे.रविवार की रात्रि अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ता देख परिजनों ने उनका इलाज निजी चिकित्सक से कराया.इस दौरान स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए निजी डॉक्टर ने मृतक को सलाइन कर उचित इलाज हेतु तारापुर अस्पताल रेफर कर दिया.जंहा इलाज के दौरान कोरेना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई.मौत के बाद अस्पताल के एंबुलेंस से उनका शव उनके घर जगतपुरा भेजा गया.इस दौरान शव मेडिकल किट में पैकिंग कर शव वाहन द्वारा मुख्यालय भेजे जाने के कार्य के लिए मृतक के परिजनों को घँटों परेशान होना पड़ा.लगातार सम्पर्क किये जाने पर पर भी स्थानीय स्वस्थ्य विभाग और प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मि शव उठवाने को लेकर असंवेदनशील ही बने रहे. कोविड 19 संक्रमित परिवार की मदद से मुंह फेर रहे जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी कोविड 19 संक्रमित अरुण सिंह के शव को एम्बुलेंस चालक ने अस्पताल से लाकर मृतक के घर पर रख दिया और चलता बना.इसके बाद परिजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्वस्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से शव उठवाने की मिन्नतें करते रहे.इस दौरान मृतक के घर पर भीड़ लग गई. जंहा सामूहिक दूरी का उलंघ्न होता रहा.शव उठवाने में मदद की गुहार लगाने स्थानीय सरपंच के घर गए मृतक के परिजनों को देखते ही सरपंच ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया.बाद में एक स्थानीय समाज सेवी की सक्रियता से जिला के वरीय पदाधिकारियों को स्तिथि की सूचना दी गई.तब जाकर कोविड 19 संक्रमित के शव को स्वस्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शव वाहन से उठवा कर मुख्यालय भेजा जा सका.ऐसे में प्रशासन द्वारा कोविड 19 संक्रमितों के शव को मुख्यालय भेजे जाने के कार्य में लापरवाही और बदइंतजामी बरतने की चर्चा स्थानीय ग्रामीण आक्रोशपूर्ण लहजे में करते रहे.
प्रतिनिधि टेटिया बंबर वज्रपात से 5 लोग जख्मी टेटिया बंबर प्रखंड के टेटिया बंबर कुशवाहा टोला शिव मंदिर में ठनका गिरने से मंदिर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गई जानकारी के अनुसार टेटिया गांव निवासी प्रेमलता देवी उम्र 40 वर्ष बीना देवी उम्र25 संजू देवी उम्र 35 वर्ष सुरीला देवी उम्र 55 वर्ष रीता देवी उम्र 35 वर्ष सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए परिजन के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में कराया गया डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सभी की स्थिति बेहतर है जानकारी के अनुसार सभी टेटिया शिव मंदिर में शादी का विधि करने के लिए गई हुई थी मंदिर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया
मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 150 जिसमें 51 महिला तो 99पुरुष शामिल है इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दी
प्रखंड के यूको बैंक शाखा बरियारपुर में अंदर भले ही कुछ हद तक सामाजिक दूरी का पालन किया जाता हो, लेकिन बैंक की मुख्य गेट पर उमडऩे वाली बेहताशा भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग की पूरे दिन धज्जियां उड़ती नजर आती हैं। इस ओर न तो बैंक अधिकारी कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही स्वयं लोग पूरी तरह सामाजिक दूरी को लेकर गंभीर हो पा रहे हैं। हालांकि लोगों ने अब मास्क का प्रयोग तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी सामाजिक दूरी के प्रति लोग उतने गंभीर नहीं हो पा रहे हैं।इस संबंध में पूछने पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि खातेदार उनकी बात नही मानते,सुरक्षा की दृष्टि से अगरपुलिस प्रशासन यहां पर तैनात की जाए तब इस भीड़ में शोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकता है।
