प्रतिनिधि टेटिया बंबर जगतपुरा में कोविड 19 संक्रमण से एक कि मौत टेटिया बंबर प्रखंड के जगतपुरा गांव निवासी अरुण सिंह की सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई.वे शनिवार को कोविड 19 जांच के दौरान पोजेटिव पाए गए थे.जिसके बाद से वह होम कवारेंटिंन थे.रविवार की रात्रि अचानक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ता देख परिजनों ने उनका इलाज निजी चिकित्सक से कराया.इस दौरान स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए निजी डॉक्टर ने मृतक को सलाइन कर उचित इलाज हेतु तारापुर अस्पताल रेफर कर दिया.जंहा इलाज के दौरान कोरेना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई.मौत के बाद अस्पताल के एंबुलेंस से उनका शव उनके घर जगतपुरा भेजा गया.इस दौरान शव मेडिकल किट में पैकिंग कर शव वाहन द्वारा मुख्यालय भेजे जाने के कार्य के लिए मृतक के परिजनों को घँटों परेशान होना पड़ा.लगातार सम्पर्क किये जाने पर पर भी स्थानीय स्वस्थ्य विभाग और प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मि शव उठवाने को लेकर असंवेदनशील ही बने रहे.  कोविड 19 संक्रमित परिवार की मदद से मुंह फेर रहे जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी  कोविड 19 संक्रमित अरुण सिंह के शव को एम्बुलेंस चालक ने अस्पताल से लाकर मृतक के घर पर रख दिया और चलता बना.इसके बाद परिजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्वस्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से शव उठवाने की मिन्नतें करते रहे.इस दौरान मृतक के घर पर भीड़ लग गई. जंहा सामूहिक दूरी का उलंघ्न होता रहा.शव उठवाने में मदद की गुहार लगाने स्थानीय सरपंच के घर गए मृतक के परिजनों को देखते ही सरपंच ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया.बाद में एक स्थानीय समाज सेवी की सक्रियता से जिला के वरीय पदाधिकारियों को स्तिथि की सूचना दी गई.तब जाकर कोविड 19 संक्रमित के शव को स्वस्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शव वाहन से उठवा कर मुख्यालय भेजा जा सका.ऐसे में प्रशासन द्वारा कोविड 19 संक्रमितों के शव को मुख्यालय भेजे जाने के कार्य में लापरवाही और बदइंतजामी बरतने की चर्चा स्थानीय ग्रामीण आक्रोशपूर्ण लहजे में करते रहे.