प्रतिनिधि टेटिया बंबर वज्रपात से 5 लोग जख्मी टेटिया बंबर प्रखंड के टेटिया बंबर कुशवाहा टोला शिव मंदिर में ठनका गिरने से मंदिर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गई जानकारी के अनुसार टेटिया गांव निवासी प्रेमलता देवी उम्र 40 वर्ष बीना देवी उम्र25 संजू देवी उम्र 35 वर्ष सुरीला देवी उम्र 55 वर्ष रीता देवी उम्र 35 वर्ष सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए परिजन के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में कराया गया डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सभी की स्थिति बेहतर है जानकारी के अनुसार सभी टेटिया शिव मंदिर में शादी का विधि करने के लिए गई हुई थी मंदिर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया