मारपीट मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बीते 3 दिनों में तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

लॉकडाउन के दूसरे दिन सड़क पर निकलने वाले लोगों से की गई पूछताछ

एंबुलेंस चालक व एएनएम कोरोना पॉजिटिव

15 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरियारपुर : सरकार द्वारा पांच मई से 15 मई तक लगाए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन एवं सीओ जयप्रकाश स्वर्णकार सड़क पर उतरे। दिन के 11 बजे तक सभी दुकानों को बंद करवाया। दिनभर बरियारपुर तीन बटिया चौक, ब्रह्मस्थान एवं घोरघट में पेट्रोलिग कर सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के साथ साथ दो पहिया चार पहिया वाहन से चल रहे लोगों को रोककर लॉक डॉन का पालन करने का निर्देश दिया गया। दोपहर में डीएम, एसपी, एसडीओ बरियारपुर पहुंचे। स्थानीय अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि दिन के 11 बजे से पैदल चलने वाले लोगों पर भी रोक लगाई जाए तथा लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया जाए । एसडीओ खगेश चंद्र झा ने बरियारपुर थाना के समीप एवं तीन बटिया चौक पर स्थाई रूप से पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए। जिससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ बिना वैध कागजात के चल रहे वाहनों पर भी रोक लगाई जा सके।

बरियारपुर टीनबटिया चौक पर अंचलाधिकारी जयप्रकाश स्वर्णकार के नेतृत्व में वाहन जाँच अभियान चलाया गया।मौके पर बरियारपुर थाना अध्यक्ष आरके रंजन व एस आई अमरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।जहां आने-जाने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच के साथ चालकों को मास्क पहने के लिए प्रेरित  किया गया। जाँच के क्रम में सरकार के गाइड लाइन का पालन ना करने वाले पाँच बाईक चालकों को पकड़ा गया।जिनसे ₹5000 दंडस्वरूप जुर्माना वसूला गया। बताया गया जिस प्रकार सफर करने के दाैरान यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक है, उसी तरह कोरोना से बचने के लिए मास्क का प्रयोग आवश्यक है। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि बिना मास्क के सफर करने पर जुर्माना देना हाेगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए बरियारपुर पुलिस द्वारा लगातार कारवाई के साथ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

सरकार के द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन पर युवाओं से लिए गए फीडबैक

जान को जोखिम में डालकर देते हुए हैं सफाई कर्मी

मास्क बनाने में अहम योगदान दे रही है जीविका दीदी