बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड खरगपुर से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि टीकाकरण के महाभियान के पहले दिन एक हजार लोगो ने टीका लिया बिहार में टीकाकरण को लेकर महाभियान सोमवार से शुरू हो गयी जहाँ नितीश कुमार ने छह करोड़ लोगो को टीका लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन खड़गपुर में 1010 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड हवेली खरगपुर से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लाल बहादुर गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टेस्ट किया गया जिसमे 513 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमें सभी लोग पाए गए नेगेटिव।
24 जून को होगी राजद की अनुमंडल स्तरीय बैठक
मुंगेर आरक्षी अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर बरियारपुर बाज़ार चौक पर एसआई सब्बीर खां के नेतृत्व में संघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जहां आने जाने वाले वाहनों की हेलमेट, मास्क,कागजात आदि की जाँच कि गई।वाहन जाँच अभियान देख चालकों में हड़कंप मच गया।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई सब्बीर खां ने बताया कि वाहन जाँच अभियान में तीन दो पहिया वाहन चालकों से दंडस्वरूप ₹1500 जुर्माना वसूला गया।
लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।जलस्तर में वृद्धि देख गंगा किनारे स्थित खेतें के कृषकों के चेहरे पर मायूसी छाने लगी है।गंगा के जलस्तर बढ़ने से यहां के कृषकों के फसल व लतेदार सब्जियां आदि की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं।इस संबंध में यहाँ के कृषकों का कहना है की गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से हमारी फसलें बर्बाद हो जएगी।वही ग्रामीणों को हरी सब्जियों के लिए मोहताज होना पड़ेगा।वही कुछ जीमन भी गंगा के गर्ग में समा रहें हैं।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड बरियारपुर से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बरियारपुर के फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में 18 से 44 आयु के 740 व 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 80 कुल 820 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
स्वामी सत्यानंद योग साधना केंद्र ब्रह्मास्थान बरियारपुर में सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ योगाभ्यास किया गया।इस अवसर पर सचिव देवकीनंदन सिंह,विजय साह के साथ अनेक साधक उपस्थित थे।जहाँ लोगों ने कोविड गाइड लाइन पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योगाभ्यास किया।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अंकित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टेस्ट किया गया जिसमे एंटीजन से 158,rtpcr से 48 व ट्रुनेट से 10 कुल 216।एंटीजन जाँच में कोई संक्रमित नही पाए गए।
बिना लाइसेंस के बेंच रहे है खाद बीज व कीटनाशक किसान परेशान
महादलित बच्चो के बीच पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण
