लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है।जलस्तर में वृद्धि देख गंगा किनारे स्थित खेतें के कृषकों के चेहरे पर मायूसी छाने लगी है।गंगा के जलस्तर बढ़ने से यहां के कृषकों के फसल व लतेदार सब्जियां आदि की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं।इस संबंध में यहाँ के कृषकों का कहना है की गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से हमारी फसलें बर्बाद हो जएगी।वही ग्रामीणों को हरी सब्जियों के लिए मोहताज होना पड़ेगा।वही कुछ जीमन भी गंगा के गर्ग में समा रहें हैं।