मुंगेर आरक्षी अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर बरियारपुर बाज़ार चौक पर एसआई सब्बीर खां के नेतृत्व में संघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जहां आने जाने वाले वाहनों की हेलमेट, मास्क,कागजात आदि की जाँच कि गई।वाहन जाँच अभियान देख चालकों में हड़कंप मच गया।वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई सब्बीर खां ने बताया कि वाहन जाँच अभियान में तीन दो पहिया वाहन चालकों से दंडस्वरूप ₹1500 जुर्माना वसूला गया।
