बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1551 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई जिसमें 4 लोग संक्रमित पाए गए उसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने दिए उन्होंने बताया कि आज 4 लोग संक्रमित मिले हैं पर लोगों को घबराने की कोई बात नहीं है लोग टीका ले और इस महामारी को दूर भगाएं यही मेरा लोगों से अपील है।
