जिले के बाढ़ राहत शिविरों में लगातार की जा रही है बाढ़ प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच - स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को समुचित इलाज के साथ दी जा रही है दवाइयां - बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में टीका नाव के जरिये स्वास्थ्य विभाग की चलंत टीम द्वारा हो रहा टीकाकरण मुंगेर, 21 अगस्त| मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में स्वाथ्य विभाग की टीम के द्वारा बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं उसके बाद समुचित उपचार करने के बाद आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही हैं । इसके साथ ही इन बाढ़ राहत शिविरों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों को जीविका दीदी के द्वारा तैयार किया गया गुणवत्तापूर्ण भोजन सुबह दोपहर और रात में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही छोटे- छोटे मासूम बच्चों के लिए भी दूध की व्यवस्था की गई है।
