धरहरा (संवाददाता):-गुरूवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन के निर्देश के आलोक में ईटवा पंचायत में पंचायत के कर्मियों ने डोर-टू-डोर घर जाकर मास्क वितरित किया । मास्क वितरण में विकास मित्र विनय कुमार,कचहरी सचिव विकास मिश्रा,कार्यपालक सहायक अनिल कुमार एवं पप्पू मंडल ने ईटवा पंचायत के 6 नं वार्ड और 7 नं वार्ड के प्रत्येक घरों में आधा दर्जन मास्क वितरित करते हुए कहा कि सरकार कोरोना महामारी से बचाव हेतु 15वें वित्त आयोग की राशि से जनमानस की सुरक्षा हेतु मास्क वितरित कर रही है। कर्मियों ने कोविड-19 से लोगों को बचाव के लिए लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की ताकि कोरोना महामारी से आपके और आपके परिवार की सुरक्षा हो सके। कर्मियो ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जरूरी पड़ने पर जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क अनिवार्य रूप से लगा कर निकले तथा दो गज की सामाजिक दुरी के साथ अपने कार्य का निष्पादन करे अन्यथा घर में रहे सुरक्षित रहे।