धरहरा (संवाददाता):-कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए धरहरा पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान। बुधवार को धरहरा थाना के एस आई तूफानी पंडित दशरथपुर चौंक पर घंटों खड़े होकर रोको-टोको अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते दिखे।रोको-टोको के तहत दर्जनों दो पहिए व चार पहिया वाहन को रोककर मास्क की चैंकिंग की गई।इस दरब्यान आधा दर्जन लोगों को बिना मास्क के पाए जाने पर चलान भी काटा गया। वहीं रोको-टोको अभियान के तहत धरहरा पुलिस कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी करते दिखे।एस आई तूफानी पंडित ने लोगों से कहा कि हम भी आपके ही परिवार हैं।हमें भी कोरोना से डर लगता है फिर भी हमलोग आपकी सुरक्षा व आपको जागरूक करने हेतु सड़कों पर घंटों खड़े रहते हैं, इसलिए आप घर पर रहे तथा आप अपने परिवार सहित सुरक्षित रहे। जिससे हमलोग कोरोना को हराने में सफल हो सके।