धरहरा(संवाददाता):-अंचलाधिकारी पूजा कुमारी के निर्देश के आलोक में आरटीपीएस काउंटर पर मास्क चैंकिंग अभियान चलाया गया। अंचल के प्रधान सहायक अजय कुमार ने आरटीपीएस काउंटर पर आने-जाने वाले लोगों का मास्क चैंकिंग अभियान के दौरान आधा दर्जन लोगों से जुर्माना के तौर पर राशि वसूल कर उन्हें मास्क मुहैया कराया गया।इस दौरान अंचल के प्रधान सहायक अजय कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड-19 जैसे खतरनाक वायरस से पूरा देश त्राहिमाम है।धरहरा प्रखंड में कोरोना पाँज़िटिव की संख्या सात हो गई है,अगर धरहरा प्रखंडवासी अब भी सचेत नहीं हुए तो कोरोना जैसे खतरनाक वायरस पूरे प्रखंड को अपने आगोश में ले लेगा जिससे उभर पाना प्रखंडवासियो के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी इसलिए "दो गज दुरी मास्क है जरूरी" की पंक्ति को अपने दैनिक क्रियाकलाप में अपनाएं, जिससे स्वंय की और अपने आसपास के लोगों की कोविड -19 से सुरक्षा हो सके। मौके पर मनीष कुमार सहित सेफ जवान कोविड-19 से बचाव हेतु रोको टोको ओर मास्क पहनने के लिए जागरुक करते देखे।
