केन्द्रीय बजट में बिहार के साथ-साथ मध्यम वर्ग की घोर उपेक्षा की गई है - संजय केशरी केन्द्रीय बजट में ना सिर्फ बिहार के साथ घोर उपेक्षा की गई है बल्कि इसमें लगभग चालीस प्रतिशत आबादी वाले देश भर के मध्यम वर्ग की घोर उपेक्षा की गई है। केन्द्रीय बजट पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि इसके अलावे महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से महिलाओं के साथ मजदूर वर्ग को भी निराश किया है। संजय केशरी ने पहले से ही शतक लगा चुके पेट्रोल पर ढाई प्रतिशत और डीजल पर चार प्रतिशत कृषि उपकर को जनता पर भारी बोझ बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। उन्होंने रेलवे के क्षेत्र में एक बार फिर से बिहार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया तथा बीमा क्षेत्र में विवादित एफडीआई को तमाम विरोधों के बावजूद 49% से 74% करने पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि इसके दूरगामी परिणाम देश के लिए घातक होंगे।