धरहरा(संवाददाता):केन्द्र सरकार द्वारा अन्नदाता किसानो पर काला कृषि कानून थोपने के विरोध मे एवं किसानो के समर्थन में धरहरा प्रखंड के एन एच 80 पर महागठबंधन के नेताओं ने किसानो के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाया।राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में बाहाचौकी से सिघिया तक किसान,बेरोजगार नौजवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर केन्द्र सरकार के द्वारा पारित कृषि काला कानून का विरोध किया।मौके पर राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार,गंगा यादव,मो0 सगीर,पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव,राजद नेता प्रभु यादव,हिमांशु निराला, काँग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर सिंह सहित महागठबंधन के नेताओं व ग्रामीणो ने सरकार के विरुद्ध मानव श्रृंखला बनाकर कृषि काला कानून के विरुद्ध जमकर नाराबाजी किया ।