नए कृषि कानून को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बेलहर पूर्व विधायक रामदेव यादव मुंगेर क्षेत्र के राजद कार्यालय मुंगेर में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक बेलहर श्री रामदेव यादव ने प्रेसवार्ता कर भारत सरकार के नए कृषि कानून को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहें कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश के किसानों को अपने कॉरपोरेट घरानों के मित्रों अडानी,अम्बानी के हाथों की कठपुतली बनाने का षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश भर के कितना आज दिल्ली एवँ हिरीयाणा के सड़कों पे लगभग 45 दिनों से भीषण ठंड में अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं दर्जनों किसानों ने इस आंदोलन में अपना जान गवां दिए पर केंद्र की मोदी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंगता है।हमारी पार्टी एवँ हमारे नेता आदरणीय तेजस्वी यादव जी सर्वप्रथम इस किसान विरोधी काले कानून का विरोध करने का काम किये हैं ।आज भी हमारी पार्टी देश के किसानों की लड़ाई का समर्थन करते हैं साथ हीं जबतक मोदी सरकार इस बिल को वापस नहीं ले लेती है तबतक हमलोग इस आंदोलन कर रहे किसानों का साथ देते रहेंगे। श्री यादव ने आगे कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार के मुख्या नीतीश कुमार भी बड़ी हीं चलांकि से केंद्र सरकार के हर उचित अनुचित निर्णय में साथ दे रही है।उन्होंने तो 2006 में हीं बिहार में बाजार समिति को खत्म कर के किसानों के पीठ में छुड़ा मारने का काम किया है।देश भर के अनुपात में बिहार में किसानों की आमदनी बहुत कम है साथ हीं बिहार के किसानों को भी उनके फसलों का पहले से हीं न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है,अब तो केंद्र सरकार के इस नये कानून से कृषि का निजीकरण करने जैसा माहौल बना दिया गया है।एक तो सरकार इस नए कृषि बिल में MSP की गॉयरेन्टी का ज़िक्र नहीं किया है,वहीं दूसरी ओर व्यपारियों को असीमित स्टॉक का छूट देकर कालाबाजारी एवँ मंहगाई को बढ़ाबा देने का काम करेगी। आज किसानों की मक्के की फसल हो ,धान का फसल हो ,गेंहू का फसल हो या आलू,प्याज टमाटर जैसे कच्चे फसल हो किसानों को उसका आजीब दाम नहीं मिल रहा है। इस प्रेसवार्ता में राजद जिला अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन सिंह,उपाध्यक्ष संजय पासवान,प्रो विनय सुमन,प्रवक्ता मंटू शर्मा,महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद,रणजीत गुप्ता, प्रो बी एन ठाकुर, बमबम राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।