बिहार राज्य के जिला खगड़िया के प्रखंड गोगरी से रविंद्र कुमार प्रजापति ने श्रीनिया पंचायत के आनंद भारती से सातों शौचालय के बारे में साक्षात्कार लिया । जिसमें आनंद भारती ने कहा कि उन्हें सातों शौचालय के बारे में जानकारी नहीं है। वहीँ उनका कहना है कि जिस समय शौचालय नहीं था उस समय शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था। जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शौचालय नहीं रहने की वजह से उनके घर की महिलाओं और वृद्ध महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। इसके वजह से वह जहां तहां शौच करके आ जाते थे।