जिले में कोविड 19 अपना जाल हर रोज फैलाता जा रहा है. इस माहौल में लोग अपनी सुरक्षा के प्रति चितिंत हैं. जबकि हलसी प्रखंड के शिवसोना आंगनबाड़ी की आंगनबाड़ी सेविका कांति रोजाना अपने क्षेत्र के लोगों के घर जाकर कोविड 19 से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करती हैं. इस रोग के संक्रमण से बचाव के साथ वह रोग से जुड़ी अफवालों की भी जानकारी देती हैं. गर्भवती महिलाओं को उनके पोषण और धात्री महिलाओं को शिशु को अधिकाधिक स्तनपान के प्रति जागरूक कर उन्हें कोरोना से लड़ने के लिए मानसिक शक्ति प्रदान करती हैं. कांति की यह लड़ाई कोविड और कुपोषण के खिलाफ है. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे।
