• प्रधान सचिव ने सभी सिविल सर्जन को जारी किये दिशानिर्देश • जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए उठाये जायेंगे प्रभावी कदम • बाढ़ राहत शिविरों को रखा जायेगा आइसोलेशन सेंटर के नजदीक पटना/ 18 जून: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दिया है और सभी जिलों में बारिश की शुरुआत हो गयी है. मानसून के आगमन के साथ ही जल जनित रोगों का खतरा भी मंडराने लगा है. इस संभावना के मद्देनजर प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार, उदय सिंह कुमावत ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जल जनित बिमारियों/ महामारी की रोकथाम के लिए जरुरी कदम उठाने हेतु दिशानिर्देश जारी किया है ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समुचित उपचार ससमय उपलब्ध करायी जा सके. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
