धरहरा(संवाददाता):राष्ट्रीय जनता दल ने इस कोरोना महामारी से बचाव अभियान मे सेवा दे रहे शिक्षकों को भी सुरक्षा कीट देने के साथ ही अन्य कर्मियों की भांति उनका भी 50 लाख रूपये की बीमा कराने की मांग की है। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि अपनी मांगो को लेकर एक लम्बी अवधि तक हङताल पर रहे शिक्षकों ने इस कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए जो एक मानवीय संकट के रूप मे हमारे सामने उभरा है विगत 4 मई को अपना हङताल स्थगित कर महामारी से निपटने के सरकार के अभियान में अपनी सेवा दें रहे है। इस क्रम में उन्हे भी स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस की भांति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहना पङ रहा है,जिससे इनलोगो को भी संक्रमित होने का खतरा सताता रहता है।ऐसे में बिना सुरक्षा कीट, बिना बीमा के और न ही संक्रमण के कारण मृत्यु होने पर सरकार के द्वारा मुआवजा देने का कोई संकल्प ही है। राजद नेता ने कहा कि शिक्षकों को हङताल अवधि का वेतन नही मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई है इसके बावजूद कार्यस्थल तक आने-जाने से लेकर उनकी सुरक्षा की कोई ब्यवस्था नही है।शिक्षकों को खाने और नाश्ता के नाम पर जो राशि का प्रावधान किया गया है वह भी उन्हे नही मिल रहा है।राजद नेता ने सरकार से आग्रह किया है कि वह नियोजित शिक्षकों के प्रति अपनी दोहरी मानसिकता का त्याग कर दूसरे राज्यों की तरह इन्हे भी अन्य कर्मियों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध करायें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।