मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किन्नी ने बुधवार को मुंगेर जिले के सभी सड़क और रेल प्रवेश मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिया है। उन्होंने प्रवासी लोगों को प्रवेश द्वार पर ही कोरोनटाइन करने और उन लोगों के स्वाब सैंपल लेने का आदेश दिया है ।स्मरणीय है कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 92 हो गई है ।इस बीच आयुक्त ने मुंगेर के जिला पदाधिकारी राजेश मीणा को पूरे जिले में लॉक डाउन की अवधि में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक और अपराहन 4:00 बजे से 6:00 बजे तक नागरिकों को आवश्यक खरीदारी के लिए छूट देने के निर्देश दिया है ।जिले के नागरिक सुबह और अपराहन दो दो घंटे की छूट की अवधि में सब्जी, फल और राशन की खरीदारी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनकर कर सकते हैं।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
