लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। पांच किलोग्राम फ्री राशन अभी तक नहीं मिला है। राशन कार्डधारियों को भी लॉक डाउन के प्रथम फेज समाप्त होने के बाद भी अब तक स्थानीय डीलर द्वारा अनाज वितरण नहीं किए जाने का कई जगहों से समाचार प्राप्त हो रहा है। शुक्रवार को प्रखंड के नोना जी पंचायत के डांगरा महादलित टोला की महिलाओं ने थालीपीठ कर सिस्टम का विरोध जताया।