बिहार राज्य के मुंगेर जिले से दीपक कुमार आर्य मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदनपुरा गांव के ग्रामीण मुकेश कुमार से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें मुकेश कुमार जी का कहना है कि डाकघर में बहुत सुविधा है लेकिन इनके पंचायत में डाकघर की सुविधा पांच किलोमीटर दूर जाकर ही मिलती है। इनका कहना है डाकघर में बहुत काम होता है जैसे खाता खुलता है,डीडी बनता है लेकिन बहुत कम लोग इस सुविधा के बारे में जानते है।वह लल्लन-छुट्टन का कार्यकरम छह महीने से सुन रहे है और इन्हें कार्यकरम सुनना अच्छा लग रहा है।
