मुजफ्फरपुर जिला के शुभंकरपुर पंचायत के संभावित मुखिया प्रतयासी मुकेश पासवान ने बताया कि यदि वो चुनाव जीतते हैं तो जनता की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे एवम ग्रामसभा का आयोजन करने से पहले सभी जनता को सूचित करेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला सारण के पानापुर प्रखंड के बकवा पंचायत से संजय सिंह सेंगर भावी मुखिया प्रत्याशी कमलेश सिंह चौरसिया का साक्षात्कार ले रहे है जिसमे उन्होंने बताया कि उनके ग्राम की बहुत सारी समस्याएं है जिनका वे समाधान करने हेतु इस बार मुखिया का चुनाव लड़ेंगे। उनके ग्राम में आवास की समस्या है जिसमे दलालों द्वारा पैसे लेकर कार्य किये जाते है ,मजदूरों को रोजगार की समस्या है ,मजदूरों वाले कार्य जेसीबी मशीन से कराये जाते है। ठीक इसी प्रकार नल जल योजना ,नली और गली की भी समस्याएं है। अगर वे इस बार मुखिया का पद जीतते है तो वे ग्राम का चहुँमुखी विकास करेंगे जिसमे सबसे पहले ग्राम को स्वच्छ बनायेंगे ,ग्राम में एक भी कचड़ा नहीं दिखेगा,कचड़ा उठाव का पूरा व्यवस्था करेंगे,जो जनता सोच रही है उस विचारधारा पर कार्य किये जायेंगे साथ ही वे अपने पंचायत सुन्दर और मॉडल पंचायत बनाना चाहते है। इतना ही नहीं जो नौजवान कुछ करना चाहते है जैसे बकरीपालन ,खेती उससे सम्बंधित सरकार की जो भी योजनाये आती है उनका लाभ दिलवाने में वे भरपूर सहयोग करेंगे।

बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने परसौना पंचायत के अमित कुमार से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने बताया की आगामी पंचायत चुनाव में मैं मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाला हुँ। इस चुनाव में जीत के बाद मेरा सबसे पहला उद्देश्य है,सभी वर्गों को ऐसा माहौल देना जहाँ वो अपनी बात बेझिझक आसानी से साझा कर सकें।ग्रामीणों के मन में किसी प्रकार का भय ना हो ना ही वो किसी के दबाव में ज़िंदगी गुजारने को विवश हो। ग्रामीणों के सभी शिकायतें और उनके सुझावों को सुन कर उसके मुताबिक़ कार्य किये जायेंगे।इसके साथ ही सभी जनता को पंचायत की सभी योजनाओं के बारे में बिल्कुल पारदर्शिता के साथ जानकारी दी जायेगी। किस योजना के लिए कितना फंड आया है,इसका लाभ कैसे ले सकते हैं। इन सभी बातों को ग्रामीणों के बीच पूरी निष्पक्षता के साथ रखने का कार्य करूँगा।सभी वर्ग के लोगों के साथ समान व्यवहार करना और सबको सम्मान देना यह मेरी जिम्मेदारी होगी।

बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने परसौना पंचायत के अमित कुमार से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने बताया की अगर भविष्य में मैं मुखिया पद के लिए चयनित हुआ, तो मेरा मुख्य उद्देश्य होगा की पंचायत के सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से सभी ग्रामीणों को देना। ग्रामीणों को अगर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता रहेगी,तो उनका शोषण कभी नहीं होगा। इसके साथ ही कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास करूँगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए भी ग्रामीण स्वास्थ्य लाभ के लिए अक्सर परेशान नजर आते हैं। इसलिए यहाँ की व्यवस्था ठीक करने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने की कोशिश होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी विकास नजर नहीं आ रहा। इसके लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जायेंगे।इसके साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया ऐसा हो जो कार्यों को पारदर्शिता के साथ करें। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें। सभी को निष्पक्षता के साथ लाभ दें और ग्राम के विकास पर ध्यान दें

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय सिंह सेंगर ने रसौली पंचायत के निवासी नौशाद आलम से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि आगामी पंचायत चुनाव में वो मुखिया पद के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि मेरे पंचायत में विकास कार्य बेहद ही धीमी गति से हुआ है। सरकारी योजनाओं का लाभ सही से जनता तक नहीं पहुँच पा रहा है। इस सभी समस्याओं को देखते हुए मैंने मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अगर मेरे पंचायत की जनता मुझे मुखिया पद के लिए चुनती हैं,तो मैं सभी योजनाओं का लाभ जनता तक जरूर पहुँचाने का प्रयास करूँगा। कोरोना काल और बाढ़ के समय भी मुझसे जितना हो सका मैंने अपने गाँव की सेवा की है। अगर मुझे जिम्मेदारी मिली तो मैं बेशक ही पंचायत के विकास के लिए हर संभव कार्य करूँगा

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के पकड़ी पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश ने संजय राम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में मेरी पत्नी मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ेगी। अगर जनता का सहयोग प्राप्त हुआ तो जीत के बाद पंचायत के विकास के लिए जरूर कार्य किये जायेंगे।पंचायत के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान मुखिया के द्वारा कोई विकास कार्य नहीं किये गए हैं

बिहार राज्य के सारण जिले के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार बता रहे की मुखिया हो या वार्ड सदस्य हो सभी को आम जनता ही चुनती है इसलिए उनमे कार्य करने की क्षमता होनी चाहिए। जो भी योजना आये उसका लाभ हर एक व्यक्ति को मिले। मुखिया को हर सप्ताह एक सभा का आयोजन करना चाहिए।जिससे लोगो के समस्या का समाधान हो सके। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

क्या आप राजनीति को अपने जीवन अभिलाषा के रूप में देखते हैं? क्या आप राजनीति को संविधानिक मूल्यों से जोड़कर देखते हैं? क्या आप राजनीति से समावेशी बदलाव लाना चाहते हैं? क्या आप चुनावी राजनीति की दिशा और दशा बदलना चाहते हैं? क्या आप पंचायती चुनाव में भागीदारी करना चाहते हैं और पैसों की बजाय मुद्दों पर जीतना चाहते हैं? इन सवालों के जबाब देने के लिए अभी दबाएं अपने फ़ोन में नंबर 3 का बटन ।