बिहार राज्य के जिला सारण के पानापुर प्रखंड के बकवा पंचायत से संजय सिंह सेंगर भावी मुखिया प्रत्याशी कमलेश सिंह चौरसिया का साक्षात्कार ले रहे है जिसमे उन्होंने बताया कि उनके ग्राम की बहुत सारी समस्याएं है जिनका वे समाधान करने हेतु इस बार मुखिया का चुनाव लड़ेंगे। उनके ग्राम में आवास की समस्या है जिसमे दलालों द्वारा पैसे लेकर कार्य किये जाते है ,मजदूरों को रोजगार की समस्या है ,मजदूरों वाले कार्य जेसीबी मशीन से कराये जाते है। ठीक इसी प्रकार नल जल योजना ,नली और गली की भी समस्याएं है। अगर वे इस बार मुखिया का पद जीतते है तो वे ग्राम का चहुँमुखी विकास करेंगे जिसमे सबसे पहले ग्राम को स्वच्छ बनायेंगे ,ग्राम में एक भी कचड़ा नहीं दिखेगा,कचड़ा उठाव का पूरा व्यवस्था करेंगे,जो जनता सोच रही है उस विचारधारा पर कार्य किये जायेंगे साथ ही वे अपने पंचायत सुन्दर और मॉडल पंचायत बनाना चाहते है। इतना ही नहीं जो नौजवान कुछ करना चाहते है जैसे बकरीपालन ,खेती उससे सम्बंधित सरकार की जो भी योजनाये आती है उनका लाभ दिलवाने में वे भरपूर सहयोग करेंगे।
