कोरोना ने कांटी थाना में भी दस्तक दे दी है। थाना में पदस्थापित पांच पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ यूपी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को कांटी पीएचसी में 93 संदिग्धों की कोरोना एंटीजेन टेस्ट की गई। इसमें सात पॉजिटिव केस मिले।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। ,

बिहार राज्य मन्ध्याह्न भोजन कर्मचारी यूनियन की ओर से कांटी प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि रसोइया समेत स्किम वर्करों को वेतन बढ़ोतरी व बकाया वेतन का जल्द भुगतान किया जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व पृथ्वी दिवस पर जगह-जगह पौधारोपण किया गया। बीआरसी में बीईओ रविन्द्रनाथ चौबे ने पौधरोपण किया। मीनापुर के खरिका में उप प्रमुख रंजन कुमार सिंह, कांटी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब, कारी साहु,मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन,जिला उपाध्यक्ष पूनम कुमारी,गुड्डू पासवान ने भी पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कांटी। बाढ़ग्रस्त मिठनसराय माधोपुर में पानी में डूबने से 16 वर्षीय सचिन कुमार की मौत हो गई। मुखिया इंद्रमोहन झा व जिला पार्षद पति दिलीप साह ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय की ओर से चार लाख रुपये का चेक दिया गया है। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ले गई।

नगर पंचायत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रहा है। बुधवार को कांटी पीएचसी में 37 संदिग्धों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान चार पॉजिटिव केस मिले। इसमें दो वार्ड आठ व एक वार्ड चार से है। विदित हो कि दोनों वार्ड को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। वार्ड आठ में एक रास्ते को सील किये जाने के बाद बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने माल मवेशी ले जाने के लिए बैरिकेडिंग खोल दिया। इस बाबत पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

काम से हटाने के विरोध व वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों कामगारों ने कांटी बिजली उत्पादन निगम के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कामगारों ने थर्मल प्रबंधन व संवेदक के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस संबंध में छंटनीग्रस्त कामगारों ने प्रबंधन व कांटी थाना को आवेदन देकर शीघ्र उचित कार्रवाई नही होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इंटक नेता विनोद ठाकुर व अन्य कामगारों ने बताया कि कोरोना काल मे कामगारों को 54 दिन का वेतन भुगतान करने व कामगारों को छंटनी नही करने का निर्देश केंद्र सरकार दे चुकी है। लेकिन थर्मल प्लांट में इसका उल्लंघन किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर अधिकारी प्रताड़ित कर काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं। कोरोना पीड़ित एक ऑपरेटर को मेडिकल भत्ता नही दिया गया है। ऑपरेटरों को फिलहाल मात्र 22 दिन का वेतन दिया जा रहा है। केंद्रीय श्रमायुक्त को भी इसे लेकर लिखित शिकायत की गई है। इस संबंध में एजीएम वीके शर्मा ने कहा कि इस संबंध में प्रबंधन को अवगत नही कराया गया था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा की कांटी विधानसभा स्तरीय वर्चुअल मीटिंग सोमवार को हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कोरोना महामारी व बाढ़ की विभीषिका में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से किये गए सेवा कार्य को सराहना की। साथ ही आगे भी लोगों के बीच जाकर सेवा करने व प्रधानमंत्री के किये हुए कार्यों को बताने का काम करने की अपील की। प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी जगरनाथ ठाकुर ने संगठनात्मक फीडबैक लिया। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पूरी संगठनात्मक स्थिति,कोरोना व बाढ़ में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पत्रक को घर घर पहुंचाने का जिक्र किया। पूर्व प्रत्याशी डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच स्थानीय प्रशासन का सही ढंग से कार्य नहीं करने से उत्पन्न कठिनाइयों को रखा वहीं रोजगार एवं किसानो की आमदनी बढ़ाने हेतु लीची आधारित उद्योग तथा लीची बिक्री की सही व्यवस्था, मोतीपुर चीनी मील को चालू कराने का सुझाव दिया। कांटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देने की मांग की गई। मीटिंग मे मुख्यरूप से जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी तेजनारायण शर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार, भूपेंद्र कुमार, सदानंद सिंह, शत्रुघ्न कुशवाहा मंडल प्रभारी कपिलेश्वर प्रसाद, पवन जी, बच्चा बाबू,सिद्धार्थकुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश पाण्डेय आदि ने अपना अपना विचार रखे।

कांटी। पानापुर हवेली पंचायत के वार्ड 14 चकबरकुरवा में सोमवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से पक्का नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास जदयू प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब,मुखिया किरण देवी, वार्ड सदस्य सुरेश चौधरी व वार्ड सचिव मंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर चंदन ठाकुर हेमंत राज, विनोद राम, सुनील पटेल, शिव पूजन, प्रयाग चौधरी, अनुज चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी, प्रमोद चौधरी, विद्याभूषण भी थे।

प्रखंड चौक पर रविवार को सोखा ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ राजद नेता अभयशंकर ठाकुर ने फीता काटकर किया। संचालन डॉ नीरज ने बताया कि अनुभवी पुरुष व महिला चिकित्सकों की टीम 24 घंटे यहां सेवा देगी। मौके पर डॉ राजकुमार, उमेश्वर ठाकुर समेत अन्य गणमान्य भी थे।

कांटी। कंटेनमेन्ट जोन घोषित होने के बाद नगर पंचायत के वार्ड चार स्टेशन टोला को रविवार को सील कर दिया गया। एसडीओ के आदेश पर वार्ड में जाने में मुख्य रास्ते को घेर कर यहां आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। विदित हो कि एक सप्ताह के अंदर वार्ड में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना मरीज मिलने के बाद टोले में हड़कंप मचा हुआ है। कांटी पीएचसी में चल रहे कोरोना एंटीजेन टेस्ट में अबतक 29 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सभी को होम आईसोलेट किया गया है।